Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद पुलिस प्रशासन में तैनात 24 एएसआई प्रमोट होकर बने सब इंस्पेक्टर सीपी राकेश आर्य ने दी बधाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:फरीदाबाद पुलिस प्रशासन में तैनात 24 एएसआई प्रमोट होकर सब इंस्पेक्टर बने हैं, जिन्हें पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य ने आज अपने सेक्टर -21 सी कार्यालय में प्रमोट हुए सभी पुलिस कर्मियों के कंधे पर स्टार लगाकर बधाई दी, और कहा सभी सब इंस्पेक्टरों की जिम्मेदारियां अब पहले से कहीं और ज्यादा बढ़ गई हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों में सहायक उप-निरीक्षक फूल सिंह, नवनीत सिह, मोहिन्द्र सिहं, हरिश कुमार,मनोज कुमार, सत्यप्रकाश, भीम सिंह,सुनील कुमार,कुलदीप सिंह, राधा कृष्णा,दिनेश कुमार,कैलाश चंद्र,महेन्द्र सिंह, जगदीश,सुनील कुमार, जय कृष्ण, चतुर्भुज,मोहम्मद अयूब खान,साजिद हुसैन, तेज राम, विनोद कुमार, असमान सिंह,धर्मपाल तथा धर्मेन्द्र का नाम शामिल है। इसमें से 16 पुलिसकर्मी फरीदाबाद में तथा 8 पुलिसकर्मी अन्य स्थानों पर तैनात है। पुलिस आयुक्त ने उक्त सभी पुलिसकर्मियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके कड़ी तपस्या और मेहनत की बदौलत उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने पुलिस विभाग के विभिन्न पदों पर कार्यरत रहकर अपनी सेवाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रमोशन के साथ-साथ उनकी जिम्मेदारियां भी बढ़ी है इसलिए अपने पद की गरिमा बनाए रखें तथा पुलिसकर्मी और ज्यादा मेहनत करते हुए ईमानदारी और सच्ची निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Related posts

अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद, उसने जेल में आत्मसमर्पण नहीं किया, फरार चल रहा था, 30000 इनाम घोषित -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने एटीएम कार्ड धोखें से बदल कर एटीएम मशीनों से कैश निकालने वाले शख्स को किया गिरफ्तार, किया 18000/- बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : अंर्तराष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन ने जापान में जीते सिल्वर व कॉस्य पदक

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x