Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका शातिर लुटेरा आकाश मुठभेड़ के बाद घायल- अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: कोतवाली थाना-58 पुलिस को उस समय एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब लोगों के लिए सिरदर्द बन चुके शातिर लुटेरे को मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में पकड़ने में कामयाब रही. आरोपी की पहचान हापुड़ निवासी उम्रदराज  के रूप में हुई, उस पर नोएडा- एनसीआर में लूट की आठ से ज्यादा वारदातें करने का मुकदमा दर्ज है. कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  

उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, चोरी की गयी प्लैटिना मोटरसाइकिल बरामद हुई है. पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद घायल उम्रदराज को इलाज के लिए  अस्पताल ले जा रही पुलिस ने उसे बैंक ऑफ बड़ौदा सेक्टर- 62 के पास स्टेलर आईटी पार्क रोड पर हुई  मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। एडिशनल डीसीपी नोएडा रणविजय सिंह ने बताया कि एक शातिर लुटेरे की मूवमेंट का इनपुट मिलने के बाद एसीपी सेकंड और थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ इलाके में वाहनों की  चेकिंग कर रहे थे. पुलिस को बदमाश और बाइक के बारे में भी जानकारी मिली थी. चेकिंग के दौरान सेक्टर- 62 के पास स्टेलर आईटी पार्क रोड के एरिया पर तैनात पुलिस टीम ने जब बाइक सवार बदमाश को आते देखा तो उसे रोकना चाहा, तो अपने आप को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया तो तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

एडिशनल डीसीपी नोएडा बताया कि पूछताछ के दौरान इसका नाम उम्रदराज पता चला है यह हापुड़ का रहने वाला है, और लूट और अवैध शस्त्रों की तस्करी के कारोबार से जुडा हुआ था। इसके ऊपर लगभग आठ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. यह चार मुकदमों में वांटेड है जिन में से दो मुकदमे हापुड़ के हैं. एक मुकदमा यहां थाना बिसरख का है और एक मुकदमा थाना 58 का है. बदमाश के पास से प्लेटिना बाइक बरामद हुई है. जांच से पता चला कि ये चोरी की बाइक है मोटरसाइकिल उसके अलावा उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है. पुलिस  उसका आपराधिक इतिहास खंगालने के साथ उसके साथियों की पहचान करने में जुटी है

Related posts

फैक्ट्रियों में चोरी और लूट करने वाले बदमाशों के गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार, सरगना फरार

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जिम से बाहर निकलते ही एक शख्स के ऊपर अज्ञात हमलावरों ने कर दी गोलियों की बरसात, मारा गया -फरार

Ajit Sinha

सर्दियों में यमुना एक्सप्रेस-वे पर 80 की स्पीड से तेज गाड़ी चलाई,तो होगा चालान ,चालकों को मिलेगी मुफ्त की चाय चुस्की

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x