Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

भाजपा सरकार की यूज एंड थ्रो पॉलिसी निंदनीय – डॉ सारिका वर्मा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: कोरोना महामारी के दौरान हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने कई स्वास्थ्य कर्मचारी को नौकरी पर रखा था।  बिना किसी नोटिस के इन सभी को नौकरी से निकाल दिया गया। भीषण गर्मी में 10 दिन से सेक्टर -38 सीएमओ ऑफिस के बाहर 180 कर्मचारी आंदोलन पर बैठे हुए हैं।  आम आदमी पार्टी की डॉ सारिका वर्मा आज धरना स्थल पर समर्थन के देने पहुंची। 

उनके साथ आम आदमी पार्टी के दक्षिण हरियाणा युवा अध्यक्ष धीरज यादव थे।  डॉ सारिका वर्मा ने कहां अपनी जान जोखिम में डालकर  महामारी को काबू करवाने वाली टीम आज अपने घर चलाने की लड़ाई लड़ रही है।  भाजपा सरकार ने 2205 लैब टेक्नीशियन,नर्स,एएनएम,डाटा ऑपरेटर के साथ बहुत भद्दा मजाक किया है।

जब जरूरत थी तो इन लोगों ने करोना काल में घर घर जाकर टेस्टिंग की, 7 दिन बिना छुट्टी डाटा एंट्री करी, कोविड वैक्सीनेशन में गुड़गांव को पूरे भारत का अव्वल जिला बनवाया और आज उन्हें सरकार ने बेरहमी से नौकरी से निकाल दिया।  हम अनिल विज से दरखास्त करते हैं कि केवल ताली बजा कर, फूल बरसा का सम्मान न किया जाए , ऐसे योद्धाओं को किसी और डिपार्टमेंट में नौकरी जरूर मिलनी चाहिए।  डॉ सारिका ने कहा भाजपा सरकार की यूज एंड थ्रो पॉलिसी उन्हें बहुत महंगी पड़ेगी। 

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर होगी प्रभावी कार्यवाही-डीसी

Ajit Sinha

ऑनलाइन बिल पेमेंट करने वाला उपभोक्ता हुआ पुरस्कृत

Ajit Sinha

भाजपा राज में देश विकास व स्वाभिमान से आगे बढ़ा : पियूष गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x