Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

खेत पर काम कर रहे दलित बुजुर्ग की अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर की हत्या, हंगामा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र स्थित गांव नगला नैनसुख में खेत में यूरिया डाल रहे दलित बुजुर्ग किसान की ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े वारदात खबर फैलते ही हड़कंप मच गया. गुस्साए ग्रामीणों ने एक घंटे तक खेत पर ही हंगामा किया और शव उठाने नहीं दिया। किसी तरह लोगों को समझाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने उठाए हैं. शुरुआती जांच में पुलिस इसे पुरानी रंजिश के चलते हत्या का कारण भी बता रही हैं।

तस्वीरों में रोता बिलखता दिखता यह परिवार दादरी थाना क्षेत्र के नगला नैनसुख गांव के 65 वर्षीय मृतक नन्हे सिंह का हैं जिसकी अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी जब वह खेत पर काम कर रहा था. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से को झेलना पडा, गुस्साए ग्रामीणों ने हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग पर एक घंटे तक खेत पर ही हंगामा किया और शव उठाने नहीं दिया। किसी तरह लोगों को समझाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम के साथ पहुँची थाना दादरी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।एडीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पाण्डेय ने बताया कि शुरुआती जांच में गांव में रास्ते के विवाद को लेकर मृतक की पूर्व में कुछ व्यक्तियों से रंजिश होने की बात भी प्रकाश में आई है। हालांकि, पुलिस पड़ताल में जुटी है। इसके बाद ही हत्या का सही कारण स्पष्ट होगा। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने उठाए हैं। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। घटना को अतिशीघ्र अनावरण किया जाएगा।

Related posts

पुलिस और बदमाशों के बीच चली 15 राउंड गोलियां, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली।

Ajit Sinha

अवैध कार्य करने वालों पर पूरे साल हुई कड़ी कार्रवाई: “सीएम- उडऩदस्ते” ने कुल 2236 की छापेमारी,13 करोड़ जुर्माने की हुई रिकवरी

Ajit Sinha

ऑनलाइन 5000 रूपए में लड़की बुक की, लड़की ने उससे 2500 रूपए और मांगी,तो उसने उसकी हत्या कर दी-अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x