Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

दिल्ली की कोर्ट में पेशी के दौरान दो गवाहों की हत्या करने की साजिश रचने वाले कुख्यात गैंगस्टर बॉबी के दो गुर्गों सहित 4 को धर दबोचा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच- 85 की टीम ने आज दिल्ली के कुख्यात  गैंगस्टर बॉबी के दो गुर्गों सहित 4 अपराधियों को अरेस्ट करने में सफलता हासिल की है।  पुलिस ने अरेस्ट किए गए अपराधियों के कब्जे से 315 बोर के 2 देशी कट्टे व तीन जिंदा कारतूस, 32 बोर का 1 देसी पिस्तौल व 2 जिंदा कारतूस और 1 स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है। इन अपराधियों एक मामले में दो गवाहों की कोर्ट में पेशी के दौरान हत्या करने की सनसनीखेज साजिश रची थी। इन दोनों गवाही के मरने से कुख्यात गैंगस्टर बॉबी केस कमजोर हो जाती जिस केस में अभी जेल में बंद हैं। 

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने आज जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए आरोपितों का नाम सोनू उर्फ भोपा, रोहित, अमरेश तथा बबलू उर्फ गुड्डू है। आरोपित सोनू उर्फ भोपा फरीदाबाद के गांव  करनेरा का रहने वाला है। वहीँ, आरोपित  रोहित गाजियाबाद व आरोपित  अमरेश तथा बबलू दिल्ली के रहने वाले हैं। आरोपित सोनू तथा रोहित गैंगस्टर बॉबी की गैंग के सदस्य हैं वहीं आरोपित अमरेश तथा बबलू ने इन्हें अवैध हथियार मुहैया करवाए थे। कुछ समय पहले आरोपित  गैंगस्टर बॉबी ने दिल्ली के अनुज नामक व्यक्ति की हत्या कर दी थी जिसमें आरोपित  बॉबी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। इस मामले में आरोपित  बॉबी के खिलाफ दिल्ली की प्रेम नगर के रहने वाले 2 गवाहों की गवाही आगामी  24 दिसंबर को दिल्ली की कोर्ट में होने वाली है जिसमे दोनो गवाह आरोपित बॉबी के खिलाफ गवाही देने वाले है। इसी के चलते आरोपित  बॉबी ने जेल से इन दोनों गवाहों की हत्या करने का संदेश अपने गुर्गों को भिजवाया था। आरोपित बॉबी के कहने पर इन आरोपितों ने मुकदमे के गवाहों की हत्या करने की योजना बनाई और इसके लिए उत्तर प्रदेश  से तीन देसी कट्टे व एक पिस्तौल खरीदा था। इस मामले में क्राइम ब्रांच -85 प्रभारी सुमेर सिंह की टीम ने गत 11 दिसंबर को गुप्त सूत्रों के माध्यम से आरोपित सोनू तथा रोहित को फरीदाबाद के पल्ला थानाक्षेत्र से 1 देशी कट्टे सहित अरेस्ट कर लिया। आरोपितों के खिलाफ अवैध हथियार रखने के जुर्म में शस्त्र  अधिनियम की धाराओं के तहत पुलिस थाना पल्ला में मुकदमा दर्ज करके आरोपितों  से मामले में गहनता से पूछताछ के लिए अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया जिसमें पूछताछ के दौरान आरोपितों  ने बताया कि उन्होंने यूपी से हथियार लाकर 1 देशी कट्टा व पिस्तौल आरोपित  अमरेश तथा बबलू के पास रखवा दिए थे जिसके पश्चात गत 14 दिसंबर को आरोपित अमरेश तथा बबलू को भी अवैध हथियार सहित अरेस्ट  किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों  ने बताया कि आरोपित  सोनू तथा रोहित ने दिल्ली के अमन विहार व प्रेम नगर में हथियारों के बल पर लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रेम नगर के रहने वाले संजय से धमकी देकर कई बार अवैध वसूली करके बॉबी को जेल में पैसे पहुंचाए थे। आरोपितों  ने ये भी बताया कि इसके अलावा एक अन्य आरोपित  भी उनके प्रेम नगर में उनके पास आता जाता रहता था जोकि बार्बी गैंग का ही एक सदस्य है। आरोपित  ने बताया कि गवाह बॉबी के खिलाफ गवाही देने वाले थे इसलिए उन्होंने उनको मारने की योजना बनाई थी ताकि वह बॉबी के खिलाफ गवाही ना दे सके और केस कमजोर पड़ जाए। पूछताछ पूरी होने के पश्चात सभी आरोपितों  को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है तथा इनके पांचवें साथी की भी धरपकड़ कर जल्द  अरेस्ट  किया जाएगा।

Related posts

दिल्ली पुलिस ने पीएचक्यू में पिपिंग समारोह का आयोजन: 145 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर मानद रैंक से सम्मानित किया गया। 

Ajit Sinha

पलवल ब्रेकिंग: पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम मशीन से 25 लाख 33 हजार 500 रूपए चोरी करने वाला चोर अरेस्ट।

Ajit Sinha

प्रेम में बाधक बन रहे पिता को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश नाबालिग बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी-अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x