Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

केंद्रीय राज्य मंत्री को कृष्ण पाल गुर्जर को फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वैलफेयर एसो. के प्रधान आकाश गुप्ता ने सौपा ज्ञापन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: फरीदाबाद एस्टेट एजेंट्स एसोसिएशन के प्रधान आकाश गुप्ता ने कल शनिवार को ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उनके साथ संस्था के महासचिव गुरमीत सिंह, दीपक धमीजा, अनिल गोयल, उमा शंकर गर्ग,राजेंद्र भाटी के अलावा अन्य कई लोग उपस्थित थे।

दिए गए ज्ञापन में कहा गया हैं कि हरियाणा सरकार से रियल एस्टेट से जुड़े लोग पांचवी व छठी मंजिलों की अनुमति की उम्मीदे लगाईं हुई हैं, पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2018 में चौथी मंजिलों की अनुमति प्रदान की थी, जिससे जरुरत मंद लोगों को सस्ते मकान मिल रहे थे। बीते दिनों मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने ही फैसले पर तुरंत प्रभाव से पाबंदी लगा दी हैं।

इनके तुरंत प्रभाव से दिए गए फैसले से रियल एस्टेट से काफी गहरा असर पड़ा हैं,और बिल्डर लोग अब बीच मझधार में फंस गए हैं। अगर ये पाबंदी और ज्यादा समय तक चला तो सैकड़ों बिल्डर लोग सड़कों पर आ जाएंगे, यानी बर्बाद हो जायेंगें। उनकी मांग हैं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा चौथी मंजिलों पर लगाईं गई पाबंदी को तुरंत हटाया जाए। और जरुरत मंद लोगों को सस्ते मकान मिले इसके लिए छठी मंजिलों की अनुमति दी जाए।

Related posts

फरीदाबाद में जानलेवा प्रदूषण फैला रहा है अवैध मिक्सर प्लांट, सो रहा है प्रदूषण विभाग: पाराशर

Ajit Sinha

फरीदाबाद:क्राइम ब्रांच,सै.17 ने देश के कई प्रदेशों के 50 जिलों में लूटपाट,हत्याएं,चोरी व छीना झपटी के सैकड़ों वारदातों में 3 गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप के समर्थन में उमड़ने वाले जन सैलाब का सिलसिला लगातार जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x