Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राजनीतिक

कोलकाता में ममता सरकार पर बरसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कहा- बंगाल और धारा 370 का है चोली-दामन का साथ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
कोलकाता: गृह मंत्री अमित शाह ने आज को पश्चिम बंगाल में एक रैली को संबोधित करते हुए जनता को दुर्गा पूजा और नवरात्री  की बधाई दीं.साथ ही उन्होंने देश में दूसरी बार बीजेपी को जीत दिलाने के लिए बंगाल की जनता का आभार जताया.उन्होंने कहा कि इस जीत में पश्चिम बंगाल की जनता का बड़ा योगदान है. इस मौके पर उन्होंने जनता पार्टी के नेता रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए धारा 370 का जिक्र किया.उन्होंने कहा कि ‘बंगाल और धारा 370 का चोली दामन का साथ है क्योंकि बंगाल के ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने सबसे पहले इसके खिलाफ आवाज उठाई थी. उन्होंने ही कहा था एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ अमित शाह ने इस दौरान जनता से ‘जहां बलिदान हुए मुखर्जी वो कश्मीर हमारा है’ वाला नारा भी लगावाया



एनआरसी पर जनजागरण अभियान के तहत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा बंगाल में एनआरसी को लेकर गलत-गलत जानकारी फैलाई जा रही है. अमित शाह ने कहा कि मैं एक भी घुसपैठिए को इस देश में रहने नहीं देंगे उसे चुन-चुनकर बाहर कर देंगे. उन्‍होंने कहा कि किसी भी शरणार्थी को जाने नहीं देंगे और किसी भी घुसपैठिए को रहने नहीं देंगे.अमित शाह ने कहा कि जो भी हिंदू शरणार्थी इस धरती पर आए हैं उन्‍हें यहां की नागरिकता दी जाएगी.अमित शाह ने ममता सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आज देश ही नहीं दुनिया भर ने पीएम मोदी के नेतृत्व को मान लिया है. उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वे 24 में से 18 घंटे काम करते हैं और उन्होंने एक भी छुट्टी नहीं ली वेकेशन पर नहीं गए हैं.

Related posts

डॉ.अजय कुमार बोले- दस दिन पुरानी कंपनी को 750 करोड़ रूपए का ऑर्डर- मोदी सरकार में भ्रष्टाचार का अमृतकाल मॉडल

Ajit Sinha

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ धक्का -मुक्की की गई, छात्र -छात्राओं से मिलने से रोका गया -सुने लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

नई दिल्ली: बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने आज राष्ट्रीय पदाधिकरियों के नाम की घोषणा की हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!