Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

“हीरो ऑफ द वीक” कार्यक्रम के तहत 6 पुलिसकर्मियों को पुलिस कमिश्नर राकेश आर्य पंचकूला द्वारा किया गया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, आम जनता को बेहतर पुलिसिंग का अनुभव देने और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्तालय पंचकूला द्वारा “हीरो ऑफ द वीक” कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत पुलिस विभाग के उन कर्मियों को सम्मानित किया जाता है जो अपने कार्यक्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देते हैं।इसी कड़ी में, आज पंचकूला के मनसा देवी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य, भा0पु0से0 द्वारा 6 पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने इन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों में सहायक उप निरीक्षक दीपक कुमार, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, महिला सहायक उप निरीक्षक अनीता देवी, मुख्य सिपाही अमित कुमार, सिपाही हरिन्द्र सिंह और होम गार्ड हरीश कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने सम्मानित पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनके अनुभव साझा किए,  उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा करने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को सुना और कार्यप्रणाली में सुधार के  लिए विचार विमर्श किया। उन्होंने पुलिस बल को प्रेरित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार न केवल उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक है, बल्कि अन्य कर्मियों को भी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और यह विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल पुलिस विभाग के मनोबल को ऊंचा करने में सहायक सिद्ध होगी।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: स्नैचिंग के सामान को खरीदने वाले दुकानदार व नाबालिग सहित 3 आरोपितों को क्राइम ब्रांच 48 ने किया अरेस्ट।  

Ajit Sinha

चोरी के वाहनों को काटकर उनके पार्ट्स बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश, शातिर चोर समेत पांच बदमाश अरेस्ट

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 71000 की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x