Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

लिफ्ट देकर महिला से गहने और नकदी लूटने के मामले में पंचकूला पुलिस टीम ने 4 आरोपितों को गिरफ्तार किए है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ टीम ने थाना चण्डी मन्दिर क्षेत्र में हुई लूट की वारदात को सुलझाते हुए आज रविवार को 4 आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है, गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम मनजीत सिंह उर्फ दीपू, राहुल,मनदीप कुमार व विशाल है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से लूटे गए गहने, नकदी, वारदात में इस्तेमाल गाड़ी  और खिलौना नुमा पिस्तौल बरामद किए है।  

प्राप्त  के अनुसार, दिनांक 3 अप्रैल 2026 को गाँव श्यामाटू निवासी महिला ने पुलिस चौकी रामगढ़ में शिकायत दी कि 19 मार्च 2026 को रामगढ़ बस अड्डा के पास पुल के नीचे खड़ी होने के दौरान कुछ युवकों ने धोखे (लिफ्ट देकर गांव छोड़ने के बहाने से) से उसे गाड़ी में बैठाकर उससे सोने के आभूषण व लगभग ₹6000 नकद लूट लिए तथा जान से मारने की धमकी दी।शिकायत के आधार पर थाना चंडीमंदिर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान एवीटी स्टाफ पंचकूला द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गत 13 अप्रैल को आरोपित मनजीत सिंह उर्फ दीपू व राहुल को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद गत 15 अप्रैल को प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से आरोपित मनदीप कुमार व विशाल निवासी गाँव कुराली (अंबाला) को भी गिरफ्तार कर लिया गया।गहन पूछताछ के दौरान आरोपितों ने वारदात को कबूल किया तथा उनकी निशानदेही पर लूटे गए गहने, नकदी, वारदात में प्रयुक्त गाड़ी व एक खिलौना पिस्तौल बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपितों  को न्यायालय में पेश कर उनका पुलिस रिमांड प्राप्त किया। मामले की तफ्तीश पूरी होने के बाद आरोपितों  को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Related posts

अवैध संबंधों के विरोध करने पर पति ने अंधेरे कमरे बंधक बनाकर भूखा रखा और प्रताडित किया, पुलिस रेस्क्यू किया

Ajit Sinha

पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच में हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

Ajit Sinha

भीषण सड़क हादसे में सब इंस्पेक्टर संजय और कॉन्टेबल अमित की दर्दनाक मौत, दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x