Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

उभरते एक सिंगर ने अपने नाबालिग प्रेमिका को गोली मार दी, उसे मरा हुआ समझ कर फरार हो गया, आरोपित पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
सोनीपत: एक उभरते सिंगर ने एक लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती की, फिर दोनों की बातें होने लगी, और प्रेम हो गया। प्रेम के बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। और आरोपित ने लड़की को अवैध हथियार से गोली मार कर,उसे मरा हुआ समझ कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, और घायल लड़की को एक अस्पताल में पहुंचा कर उसका इलाज कराया। इस मामले में आज सोमवार को पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। यह खुलासा आज एसीपी ऋषि कांत , मुरथल , सोनीपत ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए है।
इस प्रकरण की विस्तृत जानकारी देते एसीपी, मुरथल ऋषिकांत ने बतलाया कि गत 11 मई 2026 को थाना बहालगढ़, सोनीपत में सूचना प्राप्त हुई कि गाँव कुमासपुर के पास एक लड़की जिसको गोली लगी है वो मरणसन्न हालात में पड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और घायल लड़की को तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया। परिजनों से सम्पर्क किया गया। परिजनों ने शिकायत दी कि उसकी नाबालिग लड़की को बोन्डी नामक युवक द्वारा कथित रूप से बहला-फुसलाकर अपनी गाड़ी में बैठाकर ले जाया गया व उसकी हत्या करने की नीयत से उसकी गर्दन व टांग में गोली मार दी। इसके उपरांत आरोपित युवती को घायल अवस्था में गांव कुमासपुर के पास सुनसान स्थान पर छोड़कर फरार हो गया। घायल युवती को उपचार हेतु पीजीआईएमएस रोहतक में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। । इस घटना का भारतीय न्याय संहिता व शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना बहालगढ़ में अभियोग अंकित किया गया था।थाना बहालगढ़ की अनुसंधान टीम में नियुक्त उप निरीक्षक पूजा ने घटना में संलिप्त आरोपित नवनीत उर्फ़ बोन्ड़ी पुत्र प्रहलाद निवासी गांव पुठी जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया हैं। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में पेशकर न्यायालय के आदेशानुसार पाँच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की, कई रूट डायवर्ट, वैकल्पिक मार्ग चुने

Ajit Sinha

चुनाव से फ्री हुई पुलिस लौटी एनकाउंटर मोड़ में…एफएनजी रोड पर हुए बदमाशों के साथ मुठभेड़ में एक बदमाश घायल।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लिंग्याज कॉलेज के समीप में एक ट्रांसपोर्टर की कार्यालय में घुसकर बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी, जांच में पुलिस जुटी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x