Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय

खरगे बोले- देश में हर तरफ ‘भाजपा, हमारी माटी छोड़ो’ की आवाज उठ रही


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को झारखंड में चुनाव प्रचार करते हुए कहा, आज देश में हर तरफ ‘भाजपा, हमारी माटी छोड़ो’ की आवाज उठ रही है। बीते दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों, गरीबों का हर कदम पर अपमान किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शुक्रवार को झारखंड के देवघर में गोड्डा लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, हिंदुस्तान में एक ही आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन थे। चुनाव के समय उन्हें जेल में डाल दिया गया। इसका बदला झारखंड की जनता जरूर लेगी। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाया गया, क्योंकि वह आदिवासी हैं। संसद भवन के शिलान्यास के समय रामनाथ कोविंद को नहीं बुलाया गया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, बीते दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का जल-जंगल-जमीन अपने 20-25 करीबी मित्रों को दे दिया। वे देश की संपत्ति, बड़े-बड़े पब्लिक सेक्टर एक-एक कर बेच रहे हैं। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि कांग्रेस ने 55 सालों में क्या किया। कांग्रेस अपना हिसाब दे रही है। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी अपने दस वर्षों का हिसाब दें कि उन्होंने देश के लिए क्या किया है। कांग्रेस ने जो बनाया, प्रधानमंत्री उसे बेच रहे हैं। गरीब जनता को लूटा जा रहा है।खरगे ने कहा, यूपीए सरकार में वन अधिकार कानून बना था। इसे मोदी सरकार ने कमजोर किया है। जंगल काटने और कंपनियों को सौंपने के लिए अनिवार्य सहमति नियम को खत्म करके जल, जंगल, जमीन पर हमला किया गया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई का दुरुपयोग कर रहे हैं। वह विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता लड़ने वाले हैं, डरने वाले नहीं। जब कांग्रेस ब्रिटिश सरकार से नहीं डरी, तो नरेंद्र मोदी से क्या डरेगी। उन्होंने जनता से इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए संविधान बचाने का आह्वान किया।खरगे ने आगे कहा, मोदी को गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी और जनता की तकलीफ मालूम नहीं है, क्योंकि वह महल में रहते हैं। महंगाई और बेरोजगारी की तरफ उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिंदू-मुसलमान बोलकर तोड़ने की बात करते हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी जोड़ने की बात करती है। कांग्रेस देश को एकजुट रखना चाहती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणा पत्र में किए गए वादों को गिनाया। उन्होंने कहा, केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना रद्द की जाएगी। जातिगत जनगणना कराई जाएगी। केंद्र में खाली पड़ी 30 लाख सरकारी नौकरियां भरी जाएंगी। हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रूपये की मदद दी जाएगी। गरीबों को हर महीने पांच किलो की जगह दस किलो अनाज दिया जाएगा। उन्होंने जनता से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

Related posts

पेट्रोल पंप के लिए जमीन आवंटन कराने के नाम 35 लाख रूपए की ठगी करने के आरोपित बाप -बेटे को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

Budget 2017: What it means for the Indian entrepreneur

Ajit Sinha

कांग्रेस को झटका, कांग्रेसी नेता एडवोकेट बलविंदर सिंह सैकड़ों समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल-दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x