Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दो शातिर लुटेरों को पुलिस की विशेष टीम ने गिरफ्तार, लूटा हुआ मोबाइल फोन, बाइक और बाइक का इंजन और पार्ट्स बरामद

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है,  जो हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटते थे। पुलिस ने इन आरोपितों  के कब्जे से एक लूटा हुआ मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल का इंजन और पार्ट्स के अलावा एक लूट की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपितों  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

थाना रबूपुरा पुलिस के गिरफ्त में खड़े गौरव कुमार और विकास उर्फ गोलू दोनों ही शातिर किस्म के लुटेरे हैं, जो हथियारों के बल पर राहगीरों से लूट की वारदात को अंजाम देते थे। एडीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि पिछलेकई  दिनो से लूट की वरदातों की शिकायतें लगातार  मिल रही थी। इसके लिए उन्होनें पुलिस कीएक विशेष  टीम गठित की गई थी , ताकि की लूटपाट की वारदात पर रोक लगाईं जा सकें।

इसी क्रम में पुलिस ने जाल बिछाकर इन दोनों लुटेरों को उस समय गिरफ्तार किया जब ये दोनों को चचूरा नहर के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने इनके पास से लूट की मोटरसाइकल और हथियार बरामद किया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर  ऑनर कंपनी का स्मार्टफोन एक मोटरसाइकिल के पार्ट्स और इंजन भी बरामद किया है।  इन पर रबूपुरा थाने में लूट और चोरी के धाराओं में मुकदमे दर्ज कर  दोनों आरोपितों  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: टाटा कंपनी का नकली नमक बेचने वाले तीन आरोपितों को क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पांच देशी पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस के साथ फ्रैक्चर गैंग का सदस्य पकड़ा गया है।

Ajit Sinha

फ्लैट में अवैध रूप से चल रहे कसीनो पर पुलिस ने छापा मारकर किया भंडाफोड़, 4 लड़कियों समेत 10 लोग अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!