Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

जेल में बंदियों को मोबाइल फोन और सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले उनके 2 परिचित गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: अपराध शाखा सेक्टर -31 टीम ने आज भोंडसी जेल में बंद बंदियों को मोबाइल फोन व सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाले उनके दो परिचितों को गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार किए गए इन  आरोपितों के नाम प्रवीण उर्फ काली निवासी कंपनी बाग भाडावास रोड, रेवाड़ी तथा विशाल उर्फ टोनी निवासी मॉडल टाउन, रेवाड़ी हैं। इन्हें जेल उप -अधीक्षक की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में गिरफ्तार किया गया हैं। 

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार दिनांक 30 अगस्त -2023 को जिला जेल भोंडसी , गुरुग्राम में तलाशी लेने के दौरान 3 बंदियों से 1 मोबाइल  फोन, मोबाइल चार्जर व इयरफोन बरामद होने के संबंध एक शिकायत उप-अधीक्षक जेल, भोंडसी (गुरुग्राम) द्वारा थाना भोंडसी, गुरुग्राम में दी गई।प्राप्त शिकायत पर थाना भोंडसी, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज  किया गया। उनका कहना हैं कि अपराध शाखा सेक्टर-31,गुरुग्राम पुलिस टीम ने कार्रवाई  करते हुए उपरोक्त मुकदमा  में 2 आरोपितों को कल बुधवार को गिरफ्तार किया हैं। आरोपितों के नाम प्रवीण उर्फ काली निवासी कंपनी बाग भाडावास रोड, रेवाड़ी तथा विशाल उर्फ टोनी निवासी मॉडल टाउन, रेवाड़ी है। पुलिस टीम द्वारा आरोपित प्रवीण को मॉडल टाउन, रेवाड़ी से व आरोपित  विशाल को प्रेम नगर, जयपुर से गिरफ्तार किया गया।उनका कहना हैं कि आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित  प्रवीण के ताऊ का लड़का नवीन भोंडसी जेल में बंद है। आरोपित प्रवीण ने सिम जेल में बंद आरोपित  नवीन को उपलब्ध कराई थी तथा आरोपित विशाल ने यह सिम अपनी आईडी से निकलवा कर प्रवीण को दी थी। आरोपितों को न्यायालय में पेश करके आगामी कार्यवाही की जाएगी। मुकदमा अनुसंधान अधीन है।

Related posts

महिला के गले से सोने की चैन छीनने की कोशिश के दौरान चाकू मार कर हत्या करने वाले दोनों कातिल अरेस्ट।

Ajit Sinha

महिला पर गोली चलाने वाला कपिल सांगवान उर्फ़ नंदू गैंग का शार्प शूटर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

…हम दुनिया छोड़ रहे हैं… सॉरी…लिख कर, सोसाइटी में 13वीं मंजिल से कूदकर मां और बेटे ने अपनी जान दे दी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x