Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गांव पलवली में 361 लोगों को विधायक राजेश नागर ने दिए लैंड कार्ड

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:हमारे पीएम नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता के कारण गांवों और परिवारों में जमीनों के कारण होने वाले अनेक प्रकार के झगड़ों का अब अंत हो जाएगा। व्यक्ति अपनी जमीन का खुद मालिक होगा और इसके लिए उसे किसी के सामने दया याचना नहीं करनी होगी। यह बात विधायक राजेश नागर ने गांव पलवली में कही। वह यहां स्वामित्व योजना के तहत 361 लोगों को स्वामित्व के कागज देने के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर सभी ने पीएम मोदी को लाइव सुना और जमकर तालियां बजाईं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश नागर ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी जी ने गांव के लोगों की बड़ी समस्या पर प्रहार किया है।

हमारे गांवों में पीढिय़ों से रहने वाले लोगों के पास भी जमीनों के कागजात नहीं होते हैं और कई बार इसके कारण कब्जे को लेकर झगड़े आदि होते रहते हैं। कोर्ट कचहरी में समय, पैसा और सम्मान सभी खराब होते हैं। पीएम मोदी जी की स्वामित्व योजना के अंतर्गत सभी गांवों में रहने वाले सभी व्यक्तियों को उनकी रिहायशी जमीन के कागज सौंपने का काम शुरू हुआ है। इस योजना में व्यक्ति को कागजी और डिजिटल दोनों प्रकार के कागजात मिलेंगे।विधायक राजेश नागर ने बताया कि आज मोदी जी ने करीब एक लाख लोगों को उनकी जमीन के मालिकाना हक के कागजात सौंपे हैं। आज करीब 763 गांवों के करीब एक लाख लोगों को कागज मिले हैं। जिसे देश के सभी सवा छह लाख गांवों तक विस्तार किया जाएगा। इसी के तहत आज गांव पलवली में 361 लोगों को कागज सौंपे गए हैं।

इससे पहले यहां पहुंचने पर मुख्य अतिथि विधायक राजेश नागर का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। सभी ने यहां पीएम नरेंद्र मोदी के लाइव टेलिकास्ट को देखा सुना। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम फरीदाबाद जितेंद्र कुमार ने की वहीं बादशाहपुर के सरपंच भगवान देव, रविंद्र शांडिल्य, जितेंद्र त्यागी, वैभव, परसराम, रामचंद नंबरदार, जितेन नंबरदार,श्यामबीर, राजबीर , परवीन , शेरसिंह, रामबीर नंबरदार पलवली, संजय, राकेश, विनोद, लक्ष्मण, मोहन पाल आदि मौजूद रहे। 

Related posts

कांग्रेस प्रत्याशी के अवतार भड़ाना के सर्मथन में फरीदाबाद विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

Ajit Sinha

फरीदाबाद: छात्र बीटेक ईसीई में इंटेल स्पेशलाइज्ड कोर्स भी पढ़ सकेंगे

Ajit Sinha

जनरेटर बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग, आग इतनी जबरदस्त थी, कि आस पास की 3 अन्य कंपनियों को अपनी चपेट में ले लिया-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!