Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा वीडियो

पुलिस मुठभेड़ में दो लाख का इनामी बदमाश मारा गया, पलवल में लूटपाट और नाबालिक लड़के के साथ दुष्कर्म किया था-देखें वीडियो

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट की आपराधिक घुमंतू जनजातियों के सक्रिय गैंग के दो लाख रुपये के इनाम बदमाश के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गोली लगने से बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरो उसे मृत घोषित कर दिया गया । मारा गया बदमाश में उत्तर प्रदेश के हाइवे पर लूट डकैती के साथ दुष्कर्म के कई मामलों में मथुरा, अलीगढ़ और पलवल हरियाणा से वांछित था और अनिल पर दो लाख रुपये के ईनाम पुलिस घोषित किया हुआ था। 

मुठभेड़ के बाद डॉक्टरो व्दारा मृत घोषित बदमाश, की पहचान अनिल उर्फ अमित उर्फ जूथरा निवासी फरुखाबाद के रूप में हुई है, अनिल हाइवे पर लूट डकैती और दुष्कर्म करने वाले आपराधिक घुमंतू जनजातियों के सक्रिय गैंग था इस गैंग की गतिविधियो पर नज़र रखे एसटीएफ़ को मिले एक इनपुट के बाद मथुरा के नौझील क्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी। अनिल ने बीते 20 जनवरी अपने साथियों के साथ केएमपी रोड, पलवल पर गाड़ी पंक्चर करके सवारियों से लूटपाट की और एक 14 वर्षीय बालक के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। उसके बाद ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। 

अनिल हाइवे पर लूट डकैती के साथ दुष्कर्म के कई मामलों में मथुरा , अलीगढ़ और पलवल हरियाणा से वांछित था और अनिल पर दो लाख रुपये के ईनाम में  मथुरा से एक लाख, टप्पल अलीगढ़ पुलिस ने पचास हज़ार और पलवल हरियाणा पुलिस ने पचास हज़ार घोषित किया हुआ था। एसटीएफ नोएडा यूनिट लगातार सिविलांस के माध्यम से उसकी गतिविधयो को मोनिटर कर रहा था। रविवार की सुबह एक इनपुट के बाद कि घूमंतु बावरिया गिरोह के कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने के फिराख में है। एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी की। आखिर, मथुरा के नौझील क्षेत्र के पास बदमाश से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे, लेकिन एसटीएफ़  ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें अनिल को गोली लगी और वह जख्मी होकर गिर पड़ा। उसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया है। जहां डॉक्टरो उसे मृत घोषित कर दिया। 

Related posts

कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने आज आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना- जारी वीडियो जरूर देखें।

Ajit Sinha

सबसे बड़ी चोरी के मामले में दस हज़ार का इनामी अरेस्ट दो किलो सोने की दो ईंट सहित 3.26 करोड़ के सामान बरामद।

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने छापेमारी कर फर्जी कॉल सेंटर का किया पर्दाफाश, 9 लड़कियों के साथ कुल 22 लोग अरेस्ट।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!