Athrav – Online News Portal
गुडगाँव राजनीतिक हरियाणा

भारतीय जनता पार्टी की दो महत्वपूर्ण बैठकें बुधवार को भाजपा कार्यालय गुरुकमल में होगी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम/ चंडीगढ़:भारतीय जनता पार्टी की दो महत्वपूर्ण बैठकें बुधवार को गुरुग्राम स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल में होगी। पहली बैठक दोपहर 1 बजे होगी जिसमें ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष कर्णदेब कांबोज, कोषाध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी गजेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे। दूसरी बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की अध्यक्षता में दो बजे होगी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह, रविदास जयंती के संयोजक डा. बनवारी लाल, सह संयोजक विधायक सत्यप्रकाश जरावता व कोर्डिनेटर प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा मौजूद रहेंगे। बैठक में 3 फरवरी को मनाई जाने वाली रविदास जयंती के अलावा अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

प्रदेश मीडिया सह-प्रमुख अरविंद सैनी ने बताया कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने संत रविदास जयंती को राज्य स्तर पर मनाने का निर्णय लिया है। गुरुग्राम में संत रविदास जयंती का कार्यक्रम 3 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा बैठक में तय की जाएगी। बुधवार को होने वाली इस बैठक में गुरुगाम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी और भिवानी के विधायक, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, पूर्व प्रत्याशी सहित एससी मोर्चा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।

ओबीसी मोर्चा की बैठक के बारे में जानकारी देते हुए सैनी ने बताया कि 29 और 30 जनवरी को गुरुकमल में ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन होना है। कार्यशाला की व्यवस्था व तैयारियों को लेकर बुधवार को एक बजे बैठक होगी। बैठक में जिला व प्रदेश के पदाधिकारी भी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

Related posts

अंबाला-पटियाला बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच जबरदस्त मुकबला, आसूं गैस छोड़े गए, लाठीचार्ज, बेरीगेट को उखाड़ फेंका-वीडियो देखें

Ajit Sinha

चंडीगढ़: बीजेपी जनता की नहीं,बड़े-बड़े बिल्डरों की सरकार,कर्मचारियों को नई दरों पर एचआरए दे सरकार;सांसद दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

आपकी दुआओं से ही मैं आज जिंदा हूं, वरना मैं तो धरती का एक छोटा सा परिंदा हूं – गृह मंत्री अनिल विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x