Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट के फर्जी वर्चुअल अकाउंट बनाकर दो करोड़ की ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को किया अरेस्ट।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर- 36 स्थित साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट की फर्जी खाते बनाकर ठगी करने वाले दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों साइबर ठगों को  ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइटों को करीब दो करोड़ का चूना लगा चुके हैं।  पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, वही बैंक खाते में जमा 26 लाख रुपए को फ्रीज कर दिया गया है पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।  

यह तस्वीरें अनिल उर्फ आलोक और सचिन की हैं, हरियाणा के हिसार जिले के उकलाना में अनिल उर्फ आलोक की मोबाइल की दुकान है और सचिन की गारमेंट की दुकान है। आलोक बीएससी, जबकि सचिन 12वीं पास है। नोएडा साइबर थाना प्रभारी विनोद पांडे ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि जब करोना काल में दोनों का व्यापार ठप हो गया तब इन दोनों  ने अपने एक साथी अनिल नैन जोकि अमेजॉन का डिलीवरी एजेंट उसके साथ मिलकर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट को निशाना बनाते हुए ठगी का कारोबार शुरू कर दिया।

साइबर थाना प्रभारी विनोद पांडे ने ये बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह एक मोबाइल पर 100 वर्चुअल खाते बनाते थे और यह जानकारी उन्होंने यूट्यूब पर सर्च कर हासिल की थी। फिर उन अकाउंट से विभिन्न इलेक्ट्रानिक प्रोडक्ट के कोड लेकर उनका प्रीपेड आर्डर करते थे। उसके बाद दिए फर्जी पतों से उन आर्डर को लेकर उन्हें कम कीमतों पर दिल्ली की गफ्फार मार्केट, करोल बाग व दिल्ली-एनसीआर की अन्य दुकानों में बेच देते थे। इनका एक अन्य साथी अनिल नैन निवासी जिला हिसार अमेजन डिलीवरी एजेंट के साथ मिलकर फर्जी तरीके से पिक-अप डन दिखा देता था। इसके बाद आरोपित सारा पैसा अपने खातों में वापस ले लेते थे। इन आरोपियों ने जनवरी 2021 से अब तक दो करोड़ रुपए की ठगी कर चुके हैं पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में 8 से 10 अन्य लोग शामिल है जिनकी तलाश की जा रही है।

Related posts

15 वर्षीय लड़की का अपहरण, पुलिस कर्मी बनकर अपने आप को पेश कर दुष्कर्म करने के आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

13 लाख रूपए चोरी होने का ड्रामा नहीं चल सका. आरोपी स्टाफ पकड़ा.एक साथ 13 लाख देखकर लालच आ गया था

Ajit Sinha

थप्पड़बाज महिला: सिक्योरिटी गार्ड को मात्र 42 सेकंड में 3 थप्पड़, सीसीटीवी कैमरे कैद हुई थप्पड़बाज महिला-केस दर्ज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x