Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश

दो भाई-बहनों द्वारा गुल्लक तोड़ कर निकाली गई 5280 रुपए से भुखे बंदरों व अन्य जानवरों को खिलाया भर पेट खाना। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति(रजि) उत्तर प्रदेश के द्वारा पिछले 15 दिनों से लॉक डाउन के समय जानवरों के लिए भोजन की व्यवस्था करवाई जा रही है. इसी से प्रेरित होकर दो ,भाई-बहन कुमारी ज्योति व शिवम भारद्वाज ने मिलकर अपनी पॉकेट मनी बचत के रुपयों को अपनी गुल्लक में जमा कर रखे थे. इस गुल्लक को फोड़कर 5280 रुपए निकले.

उन रुपयों से उन्होंने बंदर,गाय,नंदी बाबा के लिए खाने के सामान को खरीदा. जानवरों के खाने को लेकर रेलवे कैंट स्टेशन,पुराना बस कंकाली ,भूतेश्वर ,कृष्णा नगर होते हुए मसानी चौराहा ,कच्ची सड़क पर जो बंदरों,गाय और नंदी बाबा को केला,खरबूज बैंगन, टमाटर,खीरा खिलाया गया.फायर ब्रिगेड, सीओ ने इस मुहिम में शामिल होकर सभी को बधाई देने के साथ बच्चों के द्वारा सराहनीय कार्य के लिए उनको अपना आशीर्वाद दिया और समाज को ऐसे बच्चों से प्रेरणा लेने की बात कही. स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर वर्षा तिवारी ने कहा कि हम लोगों के द्वारा चलाई जा रही मुहिम में लगातार लोग जुड़ते जा रहे हैं यह हमारे लिए गौरव की बात है और हम सब का फर्ज है कि हम इस तरह भूखे जानवरों को भोजन करवा रहे हैं.

अंतर्राष्ट्रीय भागवताचार्य डॉ. मनोज शास्त्री ने कहा कि बच्चों की इस प्रेरणा से समाज को सबक लेना चाहिए कि इस तरह जो भी भूखे जानवर आपके आसपास घूम रहे हैं उनको आप भी भोजन करवाएं. प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हम लोग लगातार जानवरों के भोजन की व्यवस्था सभी के सहयोग से करते आ रहे हैं और लोग हाथ बढ़ा कर सहयोग दे रहे हैं आज इसी सहयोग में बच्चों के द्वारा दी गई धनराशि के लिए उन्होंने दोनों बच्चों को बधाई दी और यह प्रयास निरंतर चलता रहेगा. इस अवसर पर मोहन श्याम शर्मा,पूर्व आई एम ए सचिव डॉक्टर विजेंद्र तिवारी डॉक्टर पंकज शर्मा,  डा राजीव खंडेलवाल, अवधेश सिरोही, रवि चौधरी, मनीष चौधरी,कु ज्योति भारद्वाज,शिवम भारद्वाज आदि उपस्थित रहे l  

Related posts

प्रवासी मजदूरों को रोडवेज की बस ने कुचला, 6 की मौके पर ही मौत, डेड बॉडी को शव गृह में रखवाया।

Ajit Sinha

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने – अपने भाषण में क्या कहा- आप सुनिए इस लाइव वीडियो में  

Ajit Sinha

डबल मर्डर: एक मकान में दामाद ने अपने सास और ससुर की चाकू से गोद कर बड़े ही बेरहमी हत्या कर दी -पकड़ा गया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!