Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय वीडियो

PM मोदी का देश को संबोधन: 3 मई तक के लिए बढ़ाया गया लॉकडाउन, अगले एक हफ्ते में कठोरता और ज्यादा बढ़ाई जाएगी, वीडियो में सुनिए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में लागू किया गया 21 दिन का लॉकडाउन आज खत्म होने जा रहा है. लॉकडाउन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर राष्ट्र के नाम संबोधित किया. पीएम ने लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा ने का फैसला लिया. पीएम मोदी ने कहा, ”नमस्ते मेरे प्यारे देशवासियों, कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई, बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है. आपकी तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक, कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है. आप लोगों ने कष्ट सहकर भी अपने देश को बचाया है. हमारे इस भारतवर्ष को बचाया है. मैं जानता हूं. आपको कितनी दिक्कतें आई हैं, किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने जाने की परेशानी, कोई घर परिवार से दूर है, लेकिन आप देश के खातिर एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं. मैं आप सबको आदर पूर्वक नमन करता हूं.” आप स्वंय सुनिए 21 मिनट 49 सेकेंड का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम सम्बोधन 

Related posts

11 फरवरी तक चलेगा प्रशिक्षण परिवहन विभाग की ओर से 9 जिलों के 215 शिक्षकों को सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण प्रारम्भ

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज निम्नलिखित स्क्रीनिंग समिति का गठन किया है-लिस्ट पढ़े।

Ajit Sinha

कांग्रेस की मांग- दाहोद में लोकोमोटिव इंजनों के निर्माण के लिए सीमेंस कंपनी को दिए गए 26,000 करोड़ के अनुबंध की हो संसदीय जांच

Ajit Sinha
error: Content is protected !!