Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

सी.टी.ई. सर्टिफिकेट के बदले रिश्वत लेते दो आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला ने भ्रष्टाचार के एक मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यमुनानगर से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दिनांक 20.01.2026 को अनुबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर मनदीप कुमार को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो उप-केंद्र, यमुनानगर से गिरफ्तार किया गया।मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता द्वारा दिनांक 20.01.2026 को ब्यूरो, पंचकूला को दी गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके अस्पताल के लिए सी.टी.ई. (Consent to Establish) सर्टिफिकेट जारी करने के एवज में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, यमुनानगर में तैनात सहायक अधिकारी दिव्या जोशी द्वारा 60,000 रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। बाद में यह सौदा 35,000 रुपये में तय हुआ।

समझौते के तहत 5,000 रुपये की राशि पहले ही अनुबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर मनदीप कुमार के माध्यम से प्राप्त कर ली गई थी। शेष 30,000 रुपये की नकद रिश्वत लेते हुए दिव्या जोशी को शिकायतकर्ता से रंगे हाथों दिनांक 20.01.2026 को गिरफ्तार किया गया।इस संबंध में अभियोग संख्या 01 दिनांक 20.01.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पंचकूला में दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related posts

डीसी नरेश नरवाल ने गांव मीरपुर कोराली और गांव कटेसरा को किया कन्टेनमेंट जोन घोषित

Ajit Sinha

चार्टर्ड अकाउंटेंट (निजी) को 7 लाख और जीएसटी कार्यालय के राजपत्रित अधिकारी की गाड़ी से 3.5 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए।

Ajit Sinha

आईटीएस कंपनी के गोदाम में बदमाशों ने की 25 लाख की सिगरेट की लूट गार्ड का गला रेत कर हत्या की कोशिश 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x