Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

सेक्टर-109, गुरुग्राम में स्थित करोड़ों के प्लॉट पर अवैध कब्जा करने के मामले ने 2 आरोपित गिरफ्तार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
करोड़ों के प्लॉट पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने व प्लॉट के फर्जी कागजात बनवाने की कोशिश करने के एक मामले में थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम की टीम ने आज गुरुवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किए हैं, जिनके नाम अनूप और जितेंद्र है। दोनों आरोपितों को थाना बजघेड़ा , गुरुग्राम में दिनांक 16 जनवरी को दर्ज हुए एक मुकदमे में गिरफ्तार किए है। पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 10 जनवरी 2026 को एक महिला ने थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि उसने वर्ष-2002 में उसने  U-30 नजदीक कंसेंट मॉल सेक्टर-109 गुरुग्राम में एक प्लॉट खरीदा था। उसने  दिनांक 03.01.2026 को अपने प्लॉट पर जाकर देखा तो प्लॉट में दो जेसीबी मशीन खड़ी हुई थी और नया गेट लगा हुआ, जबकि उसने  अपने उक्त प्लॉट को कभी किसी को नहीं बेचा था। उसके प्लॉट पर अवैध कब्जा करने की कौशिश करके फर्जी तरीके से उसके  प्लॉट को नाम कराने को साजिश की गई है। पुलिस टीम द्वारा की गई जांच में समक्ष आए तथ्यों के आधार पर उक्त शिकायत पर दिनांक 16.01.2016 को थाना बजघेड़ा, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  अंकित किया गया।

उनका कहना है कि थाना बजघेडा, गुरुग्राम की टीम ने त्वरित कार्रवाई  करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले 2 आरोपितों  को गिरफ्तार किया गया, जिनके नाम 1. जितेन्द्र (उम्र-38 वर्ष) निवासी गांव गोच्छी, बेरी, जिला झज्जर व 2.अनूप (उम्र-42 वर्ष) निवासी गांव दौलताबाद, राजेंद्रा पार्क, गुरुग्राम है। पुलिस टीम द्वारा आरोपित  जितेन्द्र को दौलताबाद, गुरुग्राम से दिनांक 30.01.2026 को तथा आरोपित  अनूप को धर्मपुर, गुरुग्राम से दिनांक 01.02.2026 को गिरफ्तार किया गया।उनका कहना है कि आगामी कार्यवाही के लिए पुलिस टीम द्वारा आरोपित जितेंद्र को दिनांक 31.01.2026 को अदालत में पेश करके 5 दिन के तथा आरोपित अनूप को दिनांक 02.02.2026 को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया गया। पुलिस हिरासत रिमांड के दौरान आरोपितों  से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित अनूप ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा मिट्टी डालने का काम करता है और आरोपित जितेंद्र ने रोहतक में पहले लैब कर रखी थी, जिसमें उसे  नुकसान हो गया था और अब वह  कोई काम नहीं करता। इसी दौरान एक शादी में इन दोनों की मुलाकात हुई और ये दोस्त बन गए। आरोपित  अनूप यह जानता था कि उक्त प्लॉट का मालिक बहुत समय से प्लॉट पर नहीं आया है, अनूप ने यह जानकारी अपने साथी आरोपित  जितेन्द्र के साथ सांझा की, फिर इन दोनों ने प्लॉट पर कब्जा करने फिर फर्जी दस्तावेज बनाकर प्लॉट को अपने नाम करवाने की योजना बनाई। योजनानुसार इन्होंने उक्त प्लॉट पर कब्जा कर लिया था और ये फर्जी कागजात तैयार करके अपने नाम कराने की फिराक में थे। ANOOपुलिस टीम द्वारा उपरोक्त दोनों आरोपितों  को पुलिस हिरासत रिमांड की अवधि पूर्ण होने के उपरांत आज  अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। मुकदमा  का अनुसंधान जारी है

Related posts

ईडी एंव सीबीआई अधिकारी बताते हुए फर्जी केस दर्ज कराने व रेड डलवाने की धमकी देकर 4 करोड़ मांगने वाले दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

फ्लैट की सदस्यता देने के बहाने 700 से अधिक लोगों से 7. 21 करोड़ की ठगी करने वाले भगौड़े शख्स को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस आयुक्त, सतेंद्र गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों के साथ की गोष्ठी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x