Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

दूध ब्यापारी की शादी से पहले नौकर ने कर दी हत्या, नौकर फरार, पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
देश की राजधानी दिल्ली के पीएस गाजीपुर क्षेत्र  में स्थित डेयरी फार्म में दूध कारोबारी की हत्या कर दी गई, हत्या का आरोप दूध कारोबारी के नोकर पर है जो हत्या करने के बाद से घटना स्थल से फरार हो गया है। पुलिस ने एफआईआर  दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।  मरने वाले शख्स का नाम आनंद उम्र 26 वर्ष है आनंद मंडावली इलाके में रहता था और बीते  कई साल से गाजीपुर डेयरी फार्म में दूध का ब्यापार करता था।

परिजन के मुताबिक 2 अक्टूबर को ही आनंद की सगाई हुई थी और 7 फरवरी को आनंद की शादी थी।लेकिन शादी से पहले ही उसकी हत्या कर दी गई। कल रात आनंद गाजीपुर स्थित अपनी डेयरी पर गया तो उसे पता चला कि एक महीने पहले जिसे आनंद ने नॉकरी पर रखा था वह डेयरी पर गांजा बेचने लगा।जिसे लेकर आनंद ने उसे खूब डांटा ओर थप्पड़ मार दिया था। डेयरी पर जब सुबह दूध लेने लोग पहुचे तो आनंद खून से लथपथ सोफे पर पड़ा था और उसकी आंख के ऊपर गहरा जख्म था और खून बह रहा था जिससे आशंका जताई जा रही है कि आनंद की गोली मारकर हत्या की गई  हालाकि पुलिस गोली से हत्या की पुष्टि नही कर रही है 

घटना से एक महीने पहले रखा गया नौकर फरार है।जिससे पुलिस व परिजनों को आशंका है कि नौकर ने ही आनंद की हत्या कर  फरार हो गया फिलहाल पुलिस ने हत्या का मुकदमा  दर्ज कर लिया है और फरार नौकर की तलाश कर रही हैं वहीं पुलिस  पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है रिपोर्ट से ही स्थिति साफ होगा कि आनंद की  हत्या कैसे की गई है.

Related posts

दिल्ली ब्रेकिंग: लाल किला मेट्रो स्टेशन सुरक्षा कारणों से बंद है।

Ajit Sinha

बीजेपी ने आज पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी की है – पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सुरक्षा गार्ड को बंधक बना एक करोड़ रुपए के सिगरेट लूट के मामले में 7 आरोपित पकड़े गए, बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x