Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

विधवा महिला का अपहरण, नशीला पदार्थ खिला कर बेहोश, मोमबत्ती, सिगरेट से जलाकर कर, रेप करने के दो आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: विधवा महिला का अपहरण कर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर जबरन दुष्कर्म करने व विरोध करने पर मोमबत्ती व सिगरेट से जला कर प्रताड़ित करने, बंधक बनाकर रखने तथा जान से मारने की धमकी देने वाले दो आरोपितों को महिला थाना पुलिस ने अरेस्ट किया हैं। पुलिस ने अरेस्ट किए गए आरोपितों से वारदात में इस्तेमाल की बाइक और पीड़िता का मोबाइल फोन बरामद किया हैं। आज आरोपितों को अदालत में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया हैं। 

जांच अधिकारी एंव उप निरीक्षक वनीत ने आज जानकारी देते हुए बताया कि एक विधवा महिला ने दी शिकायत में कहा है कि वह जिले के एक गांव की रहने वाली है,हाल पलवल की एक कॉलोनी में रहती है और नौकरी कर अपने परिवार को पाल रही है। पीड़िता का  गांव में एक मकान है। पीड़िता का आरोप है कि गत 20 नवंबर को उसके पास एक व्यक्ति का फोन आया कि भाभी आप गांव के मकान को बेचना चाहती हो,हमें खरीदना है मकान को दिखा दो। पीड़िता कंपनी से छुट्टी होने पर शाम के साढ़े सात बजे घर पहुंची तो मकान दिखाने के लिए दो अज्ञात लोगों के साथ बाइक पर सवार होकर गांव के लिए चल दी,क्योंकि उसे पैसों की जरूरत थी। बाइक सवार लोगों ने रास्ते में उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। पीड़िता का आरोप है कि जब उसे होश आया तो वह हसनपुर चौक होडल में एक अनजान मकान में दोनों ने दुष्कर्म किया और वह निर्वस्त्र कर दिया। एतराज करने पर उसे मोमबती और सिगरटों से जलाया गया तथा मारपीट कर चारपाई से बांध दिया। आरोपितों ने कहा कि अपनी लडक़ी के पास फोन कर जो भी पैसा व जेवरात है उनको मंगवा। पीडि़ता के मना करने पर उसके नाखूनों को खींचने व हत्या कर फैंकने की धमकी देने लगे। पीड़िता का कहना है कि गत 21 नवंबर को रात को जब आरोपित शराब लेने के लिए चले गए तो वह जैसे तैसे बंधन मुक्त होकर वहां से भाग आई। पीडि़ता  ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चैकअप कराकर अज्ञात आरोपितों  के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपितों  तक पहुंच गई और कल वीरवार को महिला एएसआई मुन्नी देवी के नेतृत्व में गठित टीम ने वारदात मैं संलिप्त दोनों आरोपितों को गांव बंचारी से धर दबोचा। आरोपितों से वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल एवं पीड़िता का मोबाइल बरामद किया गया। दोनों आरोपितों  को आज अदालत में पेश कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

Related posts

समर पाम्स सोसायटी में हुए आरडब्लूए के चुनाव में ब्रज बी शर्मा प्रधान,बबिता सिंह महासचिव व सुशील सिंह, कोषाध्यक्ष चुने गए 

Ajit Sinha

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने के एक मामले में 3 आरोपित पकड़े गए है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: दिसंबर 2021 में हथौड़ा कांड के आरोपित को कोर्ट परिसर में गोली मार ने की फिराक में था, पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
2 Comments
Oldest
Newest Most Voted
ABHISHEK SINHA

EXCELLENT NEWS CHANNEL

error: Content is protected !!
2
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x