Athrav – Online News Portal
दिल्ली नई दिल्ली

दिल्ली में दर्दनाक सड़क हादसा: आई -10 खड़ी डीटीसी बस में जा घुसी, तीन की मौत , 2 गंभीर रूप से घायल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर .बाहरी-उत्तरी दिल्ली के नंगली में नेशनल हाईवे पर कार की क्लस्टर बस में टक्कर. कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल. कार और बस की इस जबरदस्त टक्कर में 3 लोगों की हुई मौत .हादसे के वक्त कार में 5 लोग सवार थे. हिमाचल से आते हुए दिल्ली के नंगली हाईवे पर हुए  जबरदस्त सड़क हादसे में सभी  घायलों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया। 

राजधानी दिल्ली में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. सुबह के वक्त डीटीसी की क्लस्टर बस और i-20 कार में जबरदस्त टक्कर हुई बताया जा रहा है कि डीटीसी की बस खड़ी हुई थी तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार i-20 कार सीधे डीटीसी बस से जा टकराई जिसमें कार का आधा हिस्सा बस के अंदर चला गया जिस वक्त से हादसा हुआ उस वक्त कार में 5 लोग बैठे हुए थे और साथ ही एक छोटा बच्चा भी था सभी गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया है बाकी सभी घायलों का इलाज लगातार जारी है. कार में सवार परिवार हिमाचल से वापस आ रहा था। नंगली हाईवे के पास पहुंचा ही था तभी बस स्टैंड पर खड़ी हुई डीटीसी क्लस्टर बस से कार जा टकराई।

बताया जा रहा है कि कार चालक नींद के झोंके में था जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ रफ्तार कितनी तेज थी इसका अंदाजा इन तस्वीरों को देख कर के ही लगाया जा सकता है कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार में बैठे 5 लोगों में से तीन की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में 50 साल की जमुना 26 साल की ज्योति और 28 साल की निशा की दर्दनाक मौत हो गई जबकि अनु नाम के एक व्यक्ति और अथर्व नाम के 2 साल के बच्चे की हालत गंभीर है जिनको बाबू जगजीवन राम अस्पताल से फोर्टिस हॉस्पिटल इलाज के लिए रेफर कर दिया गया जो जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक जमुना और ज्योति को 3 तारीख को हांगकांग वापस जाना था। हांगकांग में यह दोनों अपना एक होटल चलाते हैं और परिवार से मिलने के लिए भारत आए हुए थे हिमाचल से वापस आते हुए यह दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें तीन लोग की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया दूसरी तरफ घायल बच्चे और अनु नाम के व्यक्ति का इलाज फोर्टिस हॉस्पिटल में जारी है।

Related posts

नोटबंदी की चौथी वर्षगांठ: पूरे देश के अंदर कांग्रेस के सभी यूनिट्स इसको ‘विश्वास घात दिवस’ के रूप में मना रहे हैं- अजय माकन को सुने इस वीडियो में

Ajit Sinha

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीमती अलका लम्बा ने आज पदभार किया ग्रहण-देखें लाइव वीडियो में

Ajit Sinha

दो झपटमारों ने दिन दहाड़े स्कूटी सवार 64 वर्षीय एक बुजुर्ग की चाकू घोप कर हत्या कर दी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x