Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

निर्माणाधीन टावर की 17 वीं मंजिल से एक कंस्ट्रक्शन ट्रॉली गिरने की वजह से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: सेक्टर -77 स्थित एम्मार पाम हिल्स की सोसायटी की निर्माणाधीन टावर की 17 मंजिल से एक कंस्ट्रक्शन ट्रॉली की गिर जाने की वजह से 4 मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस ट्रॉली में कुल पांच मजदूर सवार थे इसमें से एक मजदूर 12 वीं मंजिल पर ट्रॉली के अटक जाने के कारण घायल हो गया। इस दर्दनाक हादसा होने के कारण घटना स्थल चीख पुकार मच गई।

इस हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस की टीम ने चारों मजदूरों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिले के नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी ये जानने में जुट गए हैं कि ये हादसा हुआ तो कैसे हुआ , इसमें हादसे में आखिरकार किसकी लापरवाही हैं। ताकि उन सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जा सके

Related posts

पति की हत्या के मामले में अदालत ने आज पत्नी सहित दो आरोपितों को उम्र कैद की सजा सुनाई ,और 10000 का जुर्माना लगाया है।

Ajit Sinha

बुलेट पटाखा बाइक का प्रयोग करने वाले 80 वाहन चालकों के चालान करके लगाया 8 लाख रुपए का जुर्माना।

Ajit Sinha

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के हाथों खेलों हरियाणा यूथ गेम्स का गुरुग्राम में हुआ शानदार आगाज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x