Athrav – Online News Portal
नोएडा स्वास्थ्य

तीन पहियों के सहारे थमती साँसों को आस देने के लिए, ट्रैफ़िक पुलिस ने शुरू की ऑटो एंबुलेंस सेवा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
कोरोना महामारी के बीच एंबुलेंस सुविधाओं के नाम पर मनमाने ढंग से लूट के मामले भी सामने आ रहे हैं। जिस तरह से कुछ एंबुलेंस वाले मुश्किल समय में लोगों को लूटने का काम कर रहे हैं, ऐसे में मरीज और उनके परिजन कि परेशानी को देखते हुए परिजनों के लिए नोएडा ट्रैफ़िक पुलिस ने ऑटो एंबुलेंस की नई सुविधा शुरू की है। सेक्टर-14 स्थित पुलिस ऑफिस में सोमवार को डीसीपी गणेश साहा ने ऑटो एंबुलेंस सुविधा की शुरुआत की।

एंबुलेंस ड्राइवरों को फोर्टिस अस्पताल के सहयोग से प्रशिक्षित किए जाने के बाद, पीड़ित मरीज को सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सहायता पहुंचाने के लिए भी प्रशिक्षित किया गया। चालकों को मरीज की जान बचाने के लिए क्या-क्या और किस तरह से प्रयास करने चाहिए, इस के बारे में भी जानकारी दी गई। डीसीपी ट्रैफ़िक पी गणेश शाहा ने बताया कि पहले दिन ऑटो में एंबुलेंस संबंधित आवश्यक उपकरण लगाकर पांच ऑटो एंबुलेंस को रवाना किया गया। इनमें रेगुलेटर सहित ऑक्सीजन सिलेंडर के अलावा ऑक्सीमीटर, पीपीई किट, ग्लब्स, मास्क दिए गए।डीसीपी ने बताया कि कोरोना महामारी को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा आपातकालीन परिस्थितियों में आम लोगों को तुरंत सहायता प्रदान कराने के लिए 20 ऑटो के एक समूह को एंबुलेंस तथा ऑक्सीजन वाहन के रूप में प्रयोग करने के लिए तैयार कराया गया है।डीसीपी ने बताया कि जरूरतमंद व्यक्ति यातायात पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 9971009001 से ऑटो चालक के मोबाइल नंबर लेकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आने वाल दिन में बाकी ऑटो भी इस सेवा से जोड़ दिए जाएंगे। ऑटो एंबुलेंस चलने से ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को भी काफी सुविधा मिलेगी।

Related posts

एनओसी और गाइडलाइंस में बिलंब: ट्विन टावर के डिमोलेशन के लिए विस्फोटक हरियाणा के पलवल से लाया जाएगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद एडमिनिस्ट्रेशन,म्युनिसिपल कारपोरेशन, हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ मिल कर आईएमए ने कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित।

Ajit Sinha

जेडीएन नेशनल चेयरमैन एप्रिसिएशन अवार्ड से डॉ. पुनिता हसीजा व डॉ. सुरेश को उत्कृष्ट कार्य के लिएअवार्ड देकर सम्मानित किया गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x