Athrav – Online News Portal
नोएडा

गणतंत्र दिवस से पहले नोएडा–दिल्ली रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 22 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक डायवर्जन प्लान लागू किया है: गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियों को देखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है. गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लागू रहेगा. ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, परेड की तैयारियों के दौरान दिल्ली की ओर भारी वाहनों की आवाजाही से जाम और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां पैदा हो सकती हैं.आज रात जो डायवर्जन प्लान लागू किया गया जो 22 जनवरी की रात 10 बजे से शुरू होकर 23 जनवरी (रिहर्सल समाप्ति) तक लागू रहेंगे। यही पाबंदियां 25 जनवरी की रात 10 बजे से 26 जनवरी को परेड खत्म होने तक दोबारा लागू होंगी। डीसीपी ट्रैफिक मनीषा ने बताया कि. भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का दिल्ली में प्रवेश वर्जित रहेगा। आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड को छूट दी गई है।

प्रमुख डायवर्जन रूट्स इस प्रकार से है.
• डीएनडी और चिल्ला बॉर्डर: यहाँ से दिल्ली जाने वाले वाहनों को यू-टर्न लेकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) की ओर भेजा जाएगा।
• कालिंदी कुंज: वाहनों को यमुना नदी से पहले अंडरपास तिराहे से डायवर्ट कर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के जरिए निकाला जाएगा।
• यमुना एक्सप्रेस वे: जीरो पॉइंट से परी चौक की ओर डायवर्जन रहेगा, जहाँ से वाहन EPE का उपयोग कर सकेंगे।
दिल्ली पुलिस ने 23 जनवरी को होने वाली ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं:विजय चौक से लाल किला: परेड का रिहर्सल मार्ग विजय चौक से शुरू होकर लाल किले तक जाएगा। दिल्ली पुलिस भीड़ में संदिग्धों की पहचान के लिए AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस और फेशियल रिकग्निशन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रही है। दिल्ली जाने के लिए निजी वाहनों के बजाय मेट्रो सेवाओं का उपयोग करें, जो सामान्य रूप से संचालित रहेंगी. दिल्ली जाने के लिए निजी वाहनों के बजाय मेट्रो सेवाओं का उपयोग करें, जो सामान्य रूप से संचालित रहेंगी कुछ स्टेशनों पर प्रवेश/निकास सीमित हो सकता है ट्रैफिक जाम या किसी भी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क करें।

Related posts

बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में कार सवार एक बदमाश गोली लगने से घायल, दो को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह ने राष्ट्रपति वीरता पदक के बाद अब यूपी पुलिस बैडमिंटन प्रतियोगिता में झटके चार मेडल

Ajit Sinha

सर्द हवाओ ने ठिठुरन बढ़ाई और कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, बारिश आई आफत की मार-वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x