Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फरीदाबाद आगमन पर वाहन चालकों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी-जरूर पढ़े।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: सभी नागरिकों एवं वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि जिला फरीदाबाद में दिनांक 17.09.2024,मंगलवार को गृह मंत्री भारत सरकार,अमित शाह के आगमन के दौरान यातायात के सुगम संचालन एवं शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए दिनांक 17. 09.2024, मंगलवार को सुबह 7 बजे से रात्रि 11 बजे तक जिला फरीदाबाद की सीमा में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। जिसके अंतर्गत पलवल, दिल्ली गुरुग्राम से आने वाले भारी वाहनों के साथ-साथ बदरपुर बॉर्डर से सीकरी बॉर्डर तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा फरीदाबाद शहर की आंतरिक तथा बाहरी सीमाओं में भी उपरोक्त समय अवधि के दौरान भारी वाहनों का संचालन पूरी तरह वर्जित रहेगा। यदि कोई भारी वाहन उपरोक्त नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई  की जाएगी। यातायात पुलिस सभी शहरवासियों से अपील करती है की किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए उपरोक्त आदेश की पालना दृढ़ता से करें।
1. यातायात पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि उपरोक्त समय अवधि के दौरान दिल्ली – मथुरा रोड का इस्तेमाल करने से बचें तथा यात्रा के लिए वैकल्पिक मार्ग बाईपास रोड का प्रयोग करें।
2. सभी नागरिकों को सलाह दी जाती है की आप अपना वाहन सड़क या सड़क के किनारे अवैध पार्किंग में खड़ा न करें अन्यथा उल्लंघनकर्ता वाहन का पोस्टल चालान किया जाएगा। 
3. सभी ऑटो चालक को निर्देश दिए जाते हैं कि वह ऑटो / रिक्शा वाहन को निर्धारित स्टैंड पर ही पार्क करें। यातायात नियमों के उल्लंघन की स्थिति में मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई  की जाएगी।
4. उपरोक्त समय अवधि के दौरान यात्रा के लिए निजी वाहन के स्थान पर सार्वजनिक वाहनों का प्रयोग करें ताकि यातायात के दबाव को कम करते हुए प्रभावी यातायात संचालन सुनिश्चित किया जा सके।
यातायात पुलिस द्वारा जनहित में जारी..!

Related posts

फरीदाबाद: पर्यावरण की दृष्टि से भारत विश्व का कर रहा है मार्गदर्शन- केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव

Ajit Sinha

हरियाणा ब्रेकिंग: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के 17 जिलों में तुरंत प्रभाव से इंटरनेट सेवाओं को बंद करने के आदेश दिए हैं।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच (बॉर्डर ) ने कांग्रेस विधायक ललित नागर व पत्रकार सूरजमल के गाड़ियों से साइड शीशा चोरी करने वाले 4 चोरों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x