Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सेक्टर- 137 मेट्रो स्टेशन के नीचे प्रॉपर्टी विवाद को लेकर युवक की गोली मारकर हत्या-केस दर्ज।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा सेक्टर 137 मेट्रो स्टेशन के नीचे बने फूड कोर्ट में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर थाना 142 की टीम और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए, और युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों युवक को मृत घोषित कर दिया.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद के कारण हुई है, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमें में बनाई गई है,आरोपित  को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मेट्रो स्टेशन के नीचे युवक की गोली मारकर हत्या की जांच कर रही पुलिस की टीम और मौके पर पहुंचे एडिशनल सीपी शिव हरी मीणा ने बताया कि दो पक्षों के बीच में प्रॉपर्टी को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। विवाद को सुलझाने के लिए दोनों पक्ष मेट्रो स्टेशन 137 के नीचे इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान एक पक्ष ने नवेंन्द्र कुमार झा पर गोली चला दी. गोली नवेंन्द्र के सिर में लगी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन वहां उसकी मौत हो गई थाना 142 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवेंन्द्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एडिशनल सीपी  ने बताया कि वे लोग मोमोज खा रहे थे। उस खाने के उपरांत नवेंन्द्र जब वाश रूम के लिए जा रहा था.  तो इस दौरान ये घटना हुई थी। गोली चलाने वालो की पहचान हो चुकी है, दोनों पक्ष खोड़ा गाजियाबाद के रहने वाले हैं,  जिनके बीच सेक्टर 82 स्थित प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था. आरोपी की तलाश के लिए 6 टीमें में बनाई गई है, आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related posts

फरीदाबाद: शराब पीने से मना किया , और उसकी वीडियो बनाने लगा तो उसे चाकू घौंप दिया, तीन आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha

2021 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरिंदर सिंह ने संभाली पंचकूला डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक की कमान।

Ajit Sinha

रक्षा बंधन: पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा व उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में बीट प्रणाली का शुभारंभ किया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x