Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

ग्रेटर फरीदाबाद में बनाया जाए टाउन पार्क और खेल स्टेडियम: कृष्णपाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:  भारत सरकार के भारी उद्योग एवं ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि ग्रेटर फरीदाबाद में  बड़ा टाउन पार्क और खेल स्टेडियम बनाया जाए।केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यह दिश निर्देश आज बुधवार को जिला स्तरीय जिला विकास कोआर्डिनेशन एवं मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को दिए। जिला विकास कोऑर्डिनेटर एवं मॉनिटरिंग समीक्षा बैठक में  बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता, उपायुक्त जितेंद्र यादव, एमसीएफ कमिश्नर यशपाल, सीईओ स्मार्ट सिटी डॉ गरिमा मित्तल, एचएसवीपी के प्रशासक जितेंद्र दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान सहित सभी उपमंडल अधिकारी नागरिक, सिटी मजिस्ट्रेट और तमाम विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित उपस्थित रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने  बैठक में अधिकारियों को कोविड-19 के कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के बचाव के मद्देनजर किए गए व्यवस्था प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की। 

उन्होंने कहा कि जिला में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए ऑक्सीजन,  वैक्सीनेशन और अस्पतालों में बेडों की उपलब्धता जरूरी है। लोगों को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी ना हो। इसलिए जिला में कोविड-19 संक्रमण के मरीजों के लिए बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सिलेण्डर सहित  तमाम मूलभूत सुविधाएं पूरी हो। उन्होंने 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों को वैक्सीनेशन करना और 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों को बूस्टर वैक्सीनेशन तथा आमजन को वैक्सीनेशन करने बारे भी दिशा निर्देश दिए गए। केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि अपने अपने विभाग की योजना का बेहतर क्रियान्वयन करने का प्रयास करें। सरकार की योजनाओं और परियोजनाओं के क्रियान्वयन निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिस भी अधिकारी को जो भी दायित्व मिला है, उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने जिला प्रशासन की तरफ से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का स्वागत किया और एक-एक करके सभी योजनाओं और परियोजनाओं बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। एमसीएफ कमिश्नर यशपाल ने एमसीएफ से जुड़ी विभिन्न योजना और परियोजनाओं बारे विस्तार पूर्वक बताया। इसी प्रकार स्मार्ट सिटी की सीईओ डॉक्टर गरिमा मित्तल ने स्मार्ट सिटी की योजनाओं और परियोजनाओं तथा एचएसवीपी के प्रशासक जितेंद्र दहिया ने एचएसवीपी की  विभिन्न योजनाओं और परियोजनाओं द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। तत्पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्वच्छ भारत मिशन, शहरी सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट, अटल मिशन रेएजुवेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉर्मेशन/ अमरूत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नेशनल हेल्थ मिशन, एचएस आरएलएम,प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूबन मिशन, मेंबर ऑफ पार्लियामेंट लोकल एरिया डेवलपमेंट स्कीम, स्वच्छ भारत मिशन स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण नेशनल हैल्थ प्रोग्राम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि विकास योजना, सोयल हेल्थ कार्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पोषक अभियान, सर्व शिक्षा अभियान, मिड डे मील, राष्ट्रीय कृषि मार्केट, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, डिजिटल लैंड रिकॉर्ड सहित तमाम योजनाओं की बारीकी से जानकारी लेकर समीक्षा की।

Related posts

फरीदाबाद : IAXN कंपनी ने रात्री के समय गश्त करने और सर्दी से बचने के लिए डबुआ थाने के पुलिस कर्मियों को 10 जैकेट भेंट किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज डियूरेवल कंपनी के जमीनों पर फिर चला बुल्डोजर,अवैध रूप से बने एक दुकान को तोडा, ॐ वीर सिंह

Ajit Sinha

बंद फ्लैट्स को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत 3 शातिर गिरफ्तार, लाखों की नकदी,जेवरात और कार बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x