Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

डीटीपी एन्फोर्स्मेंट विभाग ने आज गांव पखाल व फतेपुर तगा में 20 एकड़ जमीनों पर बने अवैध निर्माणों और फार्म हाउस पर चलाया बुलडोजर-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट की टीम ने आज वीरवार को गांव पखाल व फतेहपुर तगा में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इन दोनों गावों में लगभग 20 एकड़ कृषि की भूमि पर अवैध रूप से औद्योगिक व रिहायशी कालोनियों को विकसित की जा रही थी, जिसमें अवैध रूप से औद्योगिक शेड और रिहायशी निर्माणाधीन मकानें व फार्म हाउस बनाए गए व बनाए जा रहे थे, को दो अर्थमूवर मशीनों की सहायता से आज पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। ये जानकारी डीटीपी एनफोर्समेंट राहुल सिंगला ने दी है।
राहुल सिंगला ने बताया कि गांव पखाल व फतेहपुर तगा में लगभग 20 एकड़ कृषि की भूमि पर औद्योगिक व रिहायशी कॉलोनी अवैध रूप से विकसित की जा रही थी, जिसमें अवैध रूप से औद्योगिक शेड, रिहायशी निर्माणाधीन मकानें व फार्म हाउस, फार्म हाउस की दीवारें , अन्य 10 दीवारें, डीपीसी व रोड नेटवर्क बनाए गए थे, की शिकायतें मिली थी, जिसकी अपने संबंधित कनिष्ठ अभियंता से इसकी जांच कराई गई थी, और जांच में सभी के सभी शिकायतें सही पाई गई थी, और कार्रवाई के लिए आज समय निश्चित की गई थी। आज उनके देखरेख में उनकी टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दो अर्थमूवर मशीनों की सहायता से पूरी तरह से धवस्त कर दिया गया है। आज जो तोड़फोड़ की गई है,की तस्वीरें व वीडियो इस खबर में प्रकाशित की गई, को आप खुद देख सकतें है।

Related posts

केंद्र सरकार आतंकवादियों को ढूंढ़ निकालने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाए, हमें इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देना होगा

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 25 मई तक ड्रोन का उपयोग बंद; जनता सतर्क रहे – डॉ. सुमिता मिश्रा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: साइबर ठगी के मामले में अरेस्ट आरोपित शैकुल की मृत्यु के मामले में पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज, लाइन हाजिर।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x