Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी हरियाणा

एचसीएस एवं एलाइड के 155 पदों के लिए आज 13 जिलों में बनाए गए 535 परीक्षा केन्द्रों में प्रारम्भिक परीक्षा निष्पक्ष ढंग से संपन्न।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चण्डीगढ़: हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा एचसीएस (कार्यकारी शाखा)एवं एलाइड के 155 पदों के लिए आज  13 जिलों में बनाए गए 535 परीक्षा केन्द्रों में प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक शांतिपूर्ण, नकल रहित और निष्पक्ष ढंग से किया गया।आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि परीक्षा केन्द्र 13 जिलों नामतः अम्बाला, फरीदाबाद, गुरुग्राम ,हिसार, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र,पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, सिरसा, सोनीपत तथा यमुनानगर जिले में बनाए गए थे। इन पदों के लिए 1,48,262 उम्मीदवारों ने आवेदन जमा करवाए थे, जिनमें से 74978 उम्मीदवार प्रारम्भिक परीक्षा में प्रविष्ट हुए।

उन्होंने बताया कि उम्मीदवार की आईआरआईएस स्कैन द्वारा बॉयोमेट्रिक हाजरी दर्ज हुई, जिसकी मॉनिटरिंग आयोग के पंचकूला कार्यालय में बनाए गए निरीक्षण कक्ष में की गई । परीक्षा केन्द्रों में  उम्मीदवारों की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे तथा वीडियोग्राफी करवाई गई। परीक्षा केन्द्रो में उपस्थित होते समय उम्मीदवारों की पुख्ता चैकिंग की गई।उन्होंने कहा कि परीक्षा के शांतिपूर्ण, नकल रहित और निष्पक्ष संचालन के लिए जिला उपायुक्तों  द्वारा जिलों में मजिस्ट्रेट या कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। मजिस्ट्रेट और पुलिस की संयुक्त टीमों ने  परीक्षा केंद्रों और आस-पास के क्षेत्र में चेकिंग भी की तथा मोबाइल सिगनल को  नियंत्रित करने के लिए जैमर लगाए गए।प्रवक्ता ने बताया कि सभी जिला उपायुक्तों ने परीक्षा की संपूर्ण देखरेख के लिए अपने अपने जिलों में एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए थे। उपायुक्तों द्वारा स्वयं व्यक्तिगत रूप से भी परीक्षा केन्द्रों का दौरा किया गया। आयोग ने परीक्षा के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के साथ-साथ उम्मीदवारों का भी धन्यवाद किया है।उल्लेखनीय है कि आज  प्रदेश में एचसीएस (कार्यकारी शाखा)एवं अलाइड परीक्षा  2 शिफ्टों में आयोजित की गई । सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनरल स्टडीज का पेपर और बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सीसैट का पेपर लिया गया।
 

Related posts

फरीदाबाद: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय और सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर के बीच समझौता

Ajit Sinha

रोहतक रेंज के आईजी के के राव आज दोपहर तीन बजे हिमानी नरवाल हत्याकांड के मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर करेंगे सनसनीखेज खुलासा।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान 3 विधेयक हुए पारित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x