Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

हीट एंड रन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, एक घायल, शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा : मोटरसाइकिल को पीछे से तेज रफ्तार से आए अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर भाग जाने से हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई. ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र में शुक्रवार को तड़के ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर हुआ था हादसा,पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ये हादसा ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र के परी चौक पर हुआ था. कुलेसरा के रहने वाले सुरेंद्र अपनी बहनों के साथ मे मोटरसाइकिल से कासना से कुलेसरा जा रहे थे। वह चार लोग मोटरसाइकिल पर सवार थे।

रात करीब 2 बजे जब वह लोग परी चौक पर पहुंचे तो ब्रेकर पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आए  अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे सुरेंद्र, शैली, अंशु और बहन की सहेली घायल हो गई. सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जब एक युवती अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार चल रहा है।

थाना बीटा 2 प्रभारी ने बताया कि यह लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कसाना गए थे और रात में करीब 2 बजे कासना से कुलेसरा के लिए जा रहे थे लेकिन तभी रात्रि में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और इस हादसे में तीन की मौत हो गई। इस घटना के बारे में उनके परिजनों को जानकारी दे दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है और पुलिस का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

फरीदाबाद:कुल्हाड़ी फेंक कर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने व पुलिस की डंडों, पत्थरों से पिटाई करने के 3 आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

आगामी गणतंत्र दिवस समारोह से पहले पुलिस की सबसे बड़ी कामयाबी,हथियारों के बड़ी खेप के साथ चार लोग अरेस्ट।

Ajit Sinha

एसबीआई बैंक के कर्मचारी सहित 91 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 7 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x