Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

टिल्लू ताजपुरिया और नीरज बवाना गैंग के तीन कुख्यात अपराधी गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एनआर एंव एसटीएफ की संयुक्त टीम ने आज टिल्लू ताजपुरिया और नीरज बवाना गैंग के तीन कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किए हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों अपराधियों के पास से एक सेमी -ऑटोमेटिक पिस्तौल, दो सिंगल शॉट -पिस्तौल व चार जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किए हैं। इन तीनों कुख्यात अपराधियों के नाम राहुल उर्फ रंगा पुत्र धर्मवीर निवासी कराला, दिल्ली,रोहित उर्फ जानू पुत्र संजय निवासी कराला, दिल्ली; और हरिओम उर्फ अंकित पुत्र राजेश कुमार, निवासी कलारा, दिल्ली हैं। इन सभी अपराधियों के ऊपर दिल्ली- एनसीआर में हत्या , हत्या की कोशिश, जबरन वसूली , डकैती , आर्म एक्ट सहित लगभग आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन सभी के खिलाफ ताजा मामला  पीएस स्पेशल सेल में कानून की उचित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया हैं।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा पुलिस प्रत्येक जिले में स्थापित करेगी साइबर रिस्पांस सेंटर- डीजीपी मनोज यादव

Ajit Sinha

डीटीसी बोर्ड मीटिंग में 1000 एसी लो फ्लोर सीएनजी बसों की खरीद के लिए धनराशि को मिली मंजूरी

Ajit Sinha

किस्सा खाकी का: 150 एपिसोड पूरे, ऑडियो जगत में रिकॉर्ड कायम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x