Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

डीएचबीवीएन के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 13000 रुपए ब्याज मुक्त त्योहार अग्रिम मिलेंगे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम:मंडलायुक्त हिसार एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार गर्ग के निर्देशानुसार डीएचबीवीएन के चतुर्थ श्रेणी निगम कर्मचारियों के लिए ब्याज मुक्त त्योहार अग्रिम की स्वीकृति प्रदान की गई है।डीएचबीवीएन के वित्त निदेशक रतन कुमार वर्मा ने इसका अनुमोदन करते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने राज्य सरकार, वित्त विभाग के निर्देश को स्वीकार किया है। जिसके अंतर्गत वर्ष 2024-25 के दौरान 14 अक्टूबर तक आवेदन करने वाले डीएचबीवीएन के सभी चतुर्थ श्रेणी नियमित सरकारी कर्मचारियों को 13000/- रुपये का त्यौहार अग्रिम स्वीकृत एवं अनुदानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह अग्रिम उन सभी चतुर्थ श्रेणी के नियमित स्थायी/अस्थायी/तदर्थ को देय होगा जो पिछले एक वर्ष से सेवा में हैं और जिनके अगले दस महीनों तक सेवा में बने रहने की संभावना है। अग्रिम राशि 17 अक्टूबर 2025 को या उससे पहले निकाली और वितरित की जा सकती है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के मुख्यालय से वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को इस बारे में दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। ताकि दिवाली त्यौहार से पहले ही चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को त्यौहार अग्रिम ब्याज मुक्त 13000 रुपए प्राप्त हो सके।

Related posts

श्री शीतला माता मंदिर में 22 सितंबर से एक अक्टूबर तक चलेगा नवरात्र मेला: सुमित कुमार

Ajit Sinha

नौकरिया नीलाम हो रही -महंगाई बेरोजगारी सभी रिकॉर्ड तोड़ चुकी है – सुशीला कटारिया

Ajit Sinha

बीती रात एक बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म के बाद, सनसनीखेज हत्या करने के आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x