Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

एक निजी स्कूल की मिनी बस पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, फायरिंग के वक़्त बस में 28 बच्चे थे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के अमरोहा में छात्र -छात्राओं से भरी एक मिनी स्कूल बस पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने आज प्रांत ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बस चालक ने अपनी सूझ -बुझ दिखाते हुए अपनी बस को नजदीक के थाने में ले गई , और तीनों बदमाश अपने बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के वक़्त स्कूल बस में कुल 28 छात्र -छात्राएं थे जो कि बिल्कुल सुरक्षित बताई गई।

आज प्रांत हुई इस सनसनीखेज घटना से पुलिस प्रशासन में एक दम से हड़कंप मच गई, और पुलिस अधिकारियों ने कई टीमें गठित कर बदमाशों की तलाश सरगर्मी से शुरू कर दी है। खबर ये निकल कर आई है स्कूल बस चालक की कुछ दिन पूर्व हमलावरों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी , उसी का बदला लेने के लिए बस चालक पर आज बाइक सवार 3 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। की गई इस फायरिंग में किसी के जान की कोई नुकशान नहीं हुई है।

Related posts

पश्चिम बंगाल से फिर शुरू हुई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, राहुल गांधी के स्वागत में उमड़ी विशाल भीड़ से सड़कें खचाखच भरी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: 10,000 रुपये की रिश्वत मांगने वाला ईएसआई व निजी व्यक्ति गिरफ्तार

Ajit Sinha

एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 ठग अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x