Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

महिलाओं से चेन लूटने वाले शातिर रैपर गैंग के तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा की कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने महिलाओं से चेन लूटने वाले रैपर गैंग के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकडे गये बदमाशों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, सोने की चेन का टुकड़ा, तीन तमंचे, आठ कारतूस और 35 हजार रुपये नकद बरामद हुआ है। इस गैंग के सरगना सचिन उर्फ संचित रैपर को खोड़ा में चलाए गए आपरेशन प्रहार 3 के दौरान पह्ले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
पुलिस की गिरफ्त मे खडे गाजियाबाद निवासी चंदन कुमार, विपिन उर्फ गज्जी और विकास उर्फ विक्की रैपर गैंग के सदस्य है.आरोपी चंदन पर गाजियाबाद और नोएडा के विभिन्न कोतवाली में पांच, विपिन और विकास पर सात मुकदमे दर्ज हैं। एडिशनल डीसीपी रणविजय ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को कोतवाली क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले थे। वारदात के पहले ही मुखबिर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस की टीमें अलर्ट हो गईं और सेक्टर-55 स्थित थापर गेट के सामने से तीनों आरोपितों को दबोच लिया गया।एडिशनल डीसीपी ने बताया कि घटना के पहले चंदन रेकी करता था और रैपर को पल-पल की अपडेट देता था। गिरोह ने टाट माल व शक्ति पीठ मंदिर के पास महिला से चेन छीनी थी। गिरोह के सदस्यों ने स्कूटी गाजीपुर से और बाइक खोड़ा से चोरी की थी। यही नहीं, आरोपित चोरी की बाइक और स्कूटी के नंबर प्लेट बदलकर वारदात करते थे। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लगभग 35000 कीमत की लूटी गई चेन का टुकड़ा, खोड़ा से चोरी बाइक, गाजीपुर से चोरी स्कूटी, तीन तंमचे और आठ जिन्दा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियो को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Related posts

LLB छात्र कई दोस्तों को लेकर छात्रा की सोसाइटी में पहुंच गया, सुरक्षा गार्डों ने सब की डंडे से खबर ली-वायरल वीडियो

Ajit Sinha

मोस्टवांटेड व इनामी पांच बदमाशों को पुलिस ने आज हथियारों के साथ अरेस्ट किया हैं-डीसीपी

Ajit Sinha

हथिनीकुंड से 40 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से यमुना का जल स्तर बढ़ने एक दर्जन गाँव में मचा हड़कंप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x