Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

पार्कों में कपल्स का फोटो खींचकर लूटने ब्लैकमेल करने वाले ‘एर्टिगा गैंग’ के 3 बदमाश गिरफ्तार-वीडियो सुने।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने एक ऐसे शातिर गैंग का भंडाफोड़ किया है, जो पार्कों में बैठे नए जोड़ों  और सड़क पर चलने वाले अकेले व्यक्तियों को अपना निशाना बनाता था। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन शातिर बदमाशों —रितेश, गजेंद्र सोलंकी और पवन उर्फ गुंडी—को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और लूटा हुआ 12 मोबाइल फोन,  अर्टिगा कार और तमंचा और चाकू बरामद किया है.

पुलिस की गिरफ्त में खडे रितेश, गजेंद्र सोलंकी और पवन उर्फ गुंडी थाना 58 पुलिस ने छोटा डी पार्क, सेक्टर-62 की ओर जे.पी. कॉलेज वाली रोड़ से गिरफ्तार किया गया है। इनके अप्राध करने का तरीका अनोखा था, ये तीनो एर्टिगा कार में सवार होकर पार्कों के पास घूमते रहते थे और इनके निशाने पर पार्कों में बैठे  नए  कपल्स होते थे. यए गैंग चोरी-छिपे फोटो खींच लेते थे और फिर उन्हें ब्लैकमेल कर, डरा-धमकाकर उनके मोबाइल और पैसे छीन लेते थे। इतना ही नहीं, रात के अंधेरे में ये अकेले जा रहे राहगीरों और डिलीवरी बॉयज से भी स्नैचिंग करते थे. 20 दिसंबर की रात, इस गैंग ने सेक्टर-62 के पास एक जोमैटो डिलीवरी बॉय से भी मोबाइल छीना था, जिसकी रिपोर्ट थाना सेक्टर-58 में दर्ज थी।

Related posts

नोएडा पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़, 80 लाख सीज, मास्टरमाइंड समेत 5 गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: आईपीएस जसलीन कौर ने संभाला डीसीपी सेंट्रल का पदभार, पुलिस आयुक्त राकेश ने नवनियुक्त डीसीपी को दी बधाई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने आज 8 इंस्पेक्टरों और दो सब इंस्पेक्टरों, कई एसएचओ को इधर से उधर किए हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x