Athrav – Online News Portal
गुडगाँव चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी भाजपा की गुरुग्राम में हुई तीन मैराथन बैठकें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव को बड़े मार्जिन से जीतने की तैयारियों में भाजपा जुटी हुई है। इसी कड़ी में बुधवार को गुरुग्राम पार्टी कार्यालय गुरुकमल में भाजपा ने एक के बाद एक तीन महत्वपूर्ण बैठकें कर लोकसभा चुनाव को बड़े मार्जिन से जीतने की रणनीति पर मंथन किया। आज की बैठक में हरियाणा चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया उपस्थित रहे। प्रभारी मिलने के बाद सतीश पूनिया की हरियाणा के भाजपा नेताओं के साथ यह पहली बैठक रही।
मुख्यमंत्री नायब सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, सह प्रभारी सुरेंद्र नागर, संगठन मंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक सांसद सुभाष बराला, सह संयोजक असीम गोयल, भूपेश्वर दयाल, संजय भाटिया आदि तमाम नेता इन बैठकों में शामिल हुए। बैठक में चुनाव के मद्देनजर पार्टी की ओर से आगामी अभियानों की रूपरेखा और कार्यक्रमों की तैयारियों पर भी व्यापक चर्चा हुई। आला नेताओं की उपस्थिति में प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं की लोकसभा चुनाव के लिए जिम्मेदारियां तय की गई।

लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति और प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में अब तक हुए कार्यों के विषय में भी बातचीत की गई और जानकारी चुनाव प्रभारी के सामने रखी गई। चुनाव प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने अपनी इस पहली बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से कहा कि भाजपा हरियाणा में दसों लोकसभा सीटें जीत रही है, लेकिन हमें इस जीत को ऐतिहासिक बनाना है। इसलिए सभी पदाधिकारियों को ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत करनी है। चुनाव से संबंधित सभी विषयों पर चर्चा करते हुए चुनाव प्रभारी ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव अपनी तरफ से भी दिए।मुख्यमंत्री नायब सैनी व अन्य सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने इन बैठकों में चुनाव से संबंधित अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पूरी तरह समर्पण के साथ हर बूथ को जीतने में जुटा हुआ है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से हम निश्चित ही सभी 10 लोकसभा सीटों को बड़े मार्जिन से जीतकर नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे।मुख्यमंत्री ने उपस्थित पदाधिकारियों और नेताओं से कहा कि जनता नरेंद्र मोदी के कार्यों से खुश हैं और जनता तीसरी बार भी नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की ठान चुकी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता एक-एक मतदाता तक पहुंचे और डबल इंजन सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को बताएं। नायब सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा का माहौल है और लोग मोदी की गारंटी पर विश्वास करते हैं। सैनी ने कहा कि भाजपा विकसित भारत के सपने के साथ आगे बढ़ रही है और देश की जनता नरेन्द्र मोदी पर विश्वास जता रही है, इसलिए तीसरी बार भी मोदी सरकार और 400 पार के संकल्प के साथ ही पार्टी के हर कार्यकर्ता को आगे बढ़ना है।चुनाव सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक सुभाष बराला ने भी  बैठक में अपनी बातें रखी और बताया कि भाजपा एतिहासिक जीत दर्ज करने के लिए किस तरह आगे बढ़ रही है। उपस्थित पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने दायित्व के अनुसार अपने-अपने काम की जानकारी बैठक में दी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा की सभी दसों सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की यह पहली बैठक रही। इससे पहले रोहतक में भी भाजपा चुनाव प्रबंधन की अनेक बैठकें हो चुकी है।

Related posts

एसीबी ने हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल व उनके ड्राइवर कुलबीर को ₹100000 की रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: जेजेपी संगठन में विस्तार, दो जिला अध्यक्ष समेत 84 पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण नियुक्तियां-पढ़े

Ajit Sinha

पलवल: जिले में 790 नम्बरदारों को दिए जाएगें स्मार्ट फोन : एसडीएम वैशाली सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x