Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली

एनकाउंटर में आईएसआईएस के तीन आतंकी गिरफ्तार, पुलिस का खुलासा- दिल्ली में तबाही मचाने की रची थी साजिश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली देश की राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली में आइएसआइएस के तीन आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन तीनों आतंकी को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि आखिर किस कारण यह आतंकी नेपाल के रास्ते दिल्ली में प्रवेश किए हैं। पुलिस के मुताबिक  दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वीरवार  को तड़के वजीराबाद इलाके में मुठभेड़ के बाद आइएसआइएस प्रभावित तीन आतंकियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

उनके  पास से पिस्टल और कारतूस मिले हैं। दिल्ली  पुलिस ने इन गिरफ्तार आतंकियों के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि यह तीनों आतंकी दिल्ली  को दहलाने की फिराक में थे। आपको बता दें कि दिल्ली  में विधानसभा चुनाव के लिए तारीख की घोषणा हो चुकी है। वहीं दिल्ली में पिछले कई दिनों से सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बुधवार को भी जामा मस्जिद के पास बड़ी संख्या में लोग रात को जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे।



इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या  में महिला और बच्चे  शामिल थे। दिल्ली  पुलिस के लिए इन सभी प्रदर्शन से निपटना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है ऐसे में आतंकी ऐसे ही मौके की तलाश में रहते हैं जब दिल्ली  में आतंकी हमला किया जा सके। आज वीरवार को भी हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस महकमे में हड़कप मच गया है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आतंकी किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में तो नहीं है। सुरक्षा एजेंसी राजधानी में इस सूचना के बाद से चौकस हो गई है।आतंकियों के नाम खाजा मोइद्दीन निवासी Cuddalore, तमिलनायडू  , उम्र 52 साल,  सैयद अली  नवास निवासी  कन्याकुमारी तमिलनायडू , उम्र 32 साल व  अब्दुल समाद उर्फ़ नूर निवासी  Cuddalore, तमिलनायडू, उम्र 28 साल हैं।  

Related posts

चंडीगढ़ :फोन कर अपहर्तशख्स को छोड़ने हेतु 80 लाख रूपए की फिरौती मांगने वाले आरोपित मुठभेड़ के बाद अरेस्ट – छुड़ाया

Ajit Sinha

पिस्तौल बनाने वाली एक अंतर्राज्यीय रैकेट का किया पर्दाफाश , 30 पिस्तौल के साथ दो गिरफ्तार : डीसीपी

Ajit Sinha

स्कूली छात्राओं के साथ एक अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है -केस दर्ज।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!