Athrav – Online News Portal
नोएडा

बंद कमरे में एक ही परिवार के चार लोगो के मृत मिलने फैली सनसनी, चारों की गैस से दम घुटने से मौत की आशंका


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा: ग़्रेटर नोएडा वेस्ट के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के गांव तुस्याना में एक बंद कमरे में चार लोगों मृत अवस्था में पाए  जाने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई। कमरे के अंदर से गैस की बदबू आ रही थी प्राथमिक जांच के बाद पुलिस दम घुटने से चारों की मौत की आशंका जता रही है। शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा। गांव तुस्याना के इसी कमरे में एक परिवार के चार लोगों चंद्रेश, भाई राजेश, बहन बबली और चंद्रेश की पत्नी निशा का शव मिला है।

डीसीपी सुनिधि ने बताया कि ये मकान लकीराम का है. चंद्रेश और राजेश रेहड़ी पर पराठे बेचते थे। देर को शाम पड़ोसी ने चारों के कमरे से दुर्गंध आने की जानकारी मकान मालिक को दी। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। अनहोनी की आशंका होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर चारों के शव को बाहर निकाला। डीसीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद पुलिस दम घुटने से चारों की मौत की आशंका है, कमरे में रसोई गैस के चूल्हे पर बड़े बर्तन में आलू रखे हुए थे। जो जलकर राख हो गए थे। कमरे के अंदर से गैस की बदबू आ रही थी कमरे का साइज काफी छोटा था और गैस हवा निकलने का कोई रास्ता नहीं था। पुलिस दम घुटने से चारों की मौत की आशंका जता रही है। मकान मालिक के मुताबिक चारों ढाई महीने पहले ही उनके मकान में शिफ्ट हुए थे।

Related posts

ससुरालियों ने दहेज़ के चलते अपने ही बहू को ज्वलनशील पदार्थ डाल कर जिंदा जला कर मार डाला,पति पकड़ा गया -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

चीनी नागरिक अपनी इंडियन गर्लफ्रेंड के साथ अरेस्ट, जासूसी का शक

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को रौंदा, ई-रिक्शा के परखचे उडे, गर्भवती महिला समेत, तीन की मौत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x