Athrav – Online News Portal
कश्मीर जम्मू दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी हमले में बीजेपी के तीन नेताओं की मौत

कुलगाम: जम्मू और कश्मीर के कुलगाम के एक गांव में आतंकियों द्वारा तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है. यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी. पुलिस ने एक बयान में कहा, “आज लगभग 8 बजकर 20 मिनट पर, कुलगाम पुलिस को वाईके पोरा गांव में एक आतंकवादी घटना के बारे में सूचना मिली, जहां आतंकवादियों ने तीन भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की.
.
हमले के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पहुंचे. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया ”पुलिस ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला कि आतंकवादियों ने तीन भाजपा कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी की, जिनकी पहचान भाजपा जिला युवा महासचिव फिदा हुसैन यातू, कार्यकर्ता उमर राशिद और उमर रमजान हाजम से हुई, जो वाईके पुरा के निवासी थे.”

Related posts

नेहा कक्कड़ ने करवा चौथ पर दिखाया ऐसा अंदाज, पति संग पंजाबी गाने पर यूं झूमती दिखीं सिंगर- देखें वीडियो

Ajit Sinha

संभल में मस्जिद सर्वे के दौरान जबरदस्त हिंसा, पुलिस और भीड़ के बीच चल रही है पत्थरबाजी, कई गाड़ियों को फूंका, लाठीचार्ज, गोलियां चली।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग:डॉ. हेमांग जोशी ने भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभाला।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!