Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बाइक सवार 3 बदमाशों ने एक कार सवार पर चलाई ताबड़ तोड़ गोली, एक गोली बाजू को छूकर निकल गई -केस दर्ज।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम : आज शनिवार को थाना सेक्टर-37, गुरुग्राम के क्षेत्र में हीरो होंडा चौक के समीप तीन बाइक सवार  बदमाशों  ने कार चालक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की,जिसमें कार चालक राजपाल पुत्र रामदयाल निवासी राजस्थान के बाजू को गोली छूकर निकल गई, जिसको अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपरोक्त मामले में गुरुग्राम पुलिस द्वारा बदमाशों अतुल, दीपक व नीरज सभी निवासी कुलासी जिला झज्जर, हरियाणा की पहचान की गई है। जिनको पकड़ने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।  मामले में आरोपितों को जल्द ही गिरफ्त में लिया जाएगा तथा गोली चलाने के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद व दिल्ली, गुरुग्राम के दुकानों व मकानों का ताला तोङकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोपित अरेस्ट

Ajit Sinha

हरियाणाः फरार चल रहे तीन इनामी अपराधी गिरफ्तार, 1 लाख रूपए का था इनाम

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने उड़ीसा से तस्करी कर लाई जा रही 204 किलो गांजा पत्ती जब्त  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x