Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

रंजिश रखते हुए थार गाड़ी सहित 2 कारों पर पैट्रोल डालकर जलाने की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपित पकड़े गए


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
रंजिशन रात्रि के समय सबसे पहले थार गाड़ी में आग लगाईं, आग की लपटों ने साथ में खड़ी वैगनआर गाड़ी को भी अपने चपेट में लिया, और एक साथ दो गाड़ियां जलकर खाक हो गई। यह मामला दिनांक 15 -16 दिसंबर -2025 की रात की है। इस मामले में थाना बिलासपुर , गुरुग्राम में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसी मुकदमे में थाना बिलासपुर , गुरुग्राम की टीम ने आज शुक्रवार को तीन आरोपितों को गिरफ्तार किए है , जिनके नाम 1. राहुल (उम्र-27 वर्ष) निवासी वजीराबाद, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), 2. सुभाष (उम्र-39 वर्ष) निवासी सिधरावली, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) व 3. वारिश शेख (उम्र-27 वर्ष) निवासी बशरतपुर, जिला उत्तर-दिनाजपुर (पश्चिम-बंगाल) है।  
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 16.12.2025 को थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में एक व्यक्ति द्वारा लिखित शिकायत दी गई, जिसमें बताया गया कि दिनांक 15/16.12.2025 की रात्रि को  लगभग 02:00 बजे उसके घर के बाहर खड़ी उसकी थार कार पर किसी अज्ञात द्वारा ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी गई। आग की चपेट में पास में खड़ी उसकी वैगन-आर कार भी आ गई, जिससे दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। प्राप्त शिकायत पर थाना बिलासपुर, गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना बिलासपुर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने सूचना एवं सतर्क जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपितों को कल गुरुवार को मानेसर, गुरुग्राम से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपित का नाम 1. राहुल (उम्र-27 वर्ष) निवासी वजीरा बाद, जिला गुरुग्राम (हरियाणा), 2. सुभाष (उम्र-39 वर्ष) निवासी सिधरावली, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) व 3. वारिश शेख (उम्र-27 वर्ष) निवासी बशरतपुर, जिला उत्तर-दिनाजपुर (पश्चिम-बंगाल) है।  

उनका कहना है कि आरोपितों से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ किया कि आरोपित सुभाष व शिकायतकर्ता दोनों पड़ोसी है। करीब एक वर्ष पहले आरोपित सुभाष और उसकी बहन काऔर  शिकायतकर्ता के साथ लैटरिंग का गढ्ढा खोदने को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपित  सुभाष, उसकी बहन, उसकी बहन का बेटा आरोपित राहुल तथा आरोपित वारिश शेख (सुभाष की बहन के पास काम करता है) सभी सिधरावली ईको गाड़ी में सवार होकर उक्त शिकायतकर्ता के घर पहुंचे तथा आरोपित  वारिश शेख ने अन्य आरोपितों  के कहने पर दोनों गाड़ियों पर पैट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे उक्त दोनों वाहन जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों  को आज अदालत में पेश किया जाएगा। मुकदमा का अनुसंधान जारी है तथा अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: शिकायतों के गुणवत्तापरक समाधान में अधिकारी न बरतें लापरवाही अन्यथा होगी कार्रवाई : राव नरबीर

Ajit Sinha

हिसार: DHBVN के प्रबंधक निदेशक निदेशक डा. बालकर सिंह ने आज 64 एसडीओ को तुरंत प्रभाव से तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े 

Ajit Sinha

ब्रेकिंग:केन्द्र सरकार में ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का झांसा देने के मामले में ढुलमुल जांच करने पर एसएचओ सस्पेंड।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x