
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
एक प्रॉपर्टी डीलर के कहने पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने एक फार्म हाउस में घुसे,और फार्म हाउस पर मौजूद सभी कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की व जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से सभी सामानों को ट्रक और ट्रैक्टर में भर कर जबरन ले गए और फार्म हाउस पर कब्ज़ा कर लिया। इस मामले में थाना भोंडसी, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। और पुलिस टीम ने आज शुक्रवार को इस केस में तत्परता से कार्रवाई करते हुए 13 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से लूटे गए 3 पुराने ए.सी., 1 फ्रिज,1 वॉशिंग मशीन,1 घास काटने की मशीन, कैंची सहित अन्य सामान तथा वारदात में प्रयोग 1 कार,1 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 1 जनरेटर बरामद किए है।
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता ने गत गुरुवार को पुलिस को दी शिकायत के माध्यम से बताया कि गत बुधवार को रात्रि लगभग 09:30 बजे 50-60 अज्ञात व्यक्ति ट्रकों, ट्रैक्टरों एवं एक कार में सवार होकर गांव महेंदरवाड़ा स्थित एक फार्म हाउस पर पहुंचे तथा जबरन फार्म हाउस में प्रवेश कर वहां मौजूद कर्मचारियों (केयरटेकर व उसके परिवार) के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का प्रयास किया, फार्म हाउस का नामपट्ट, कर्मचारियों के रहने का कमरा एवं सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए तथा वहां रखा सामान व अन्य कीमती वस्तुएं चोरी कर लीं। इसके उपरांत आरोपितों ने फार्म हाउस पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना भोंडसी, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया। उनका कहना है कि थाना भोंडसी, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल 13 आरोपितों को गत गुरुवार को गांव महेंदरवाड़ा स्थित उक्त फार्म हाउस से, जहां आरोपितों द्वारा अवैध कब्जा किया गया था, गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपितों के नाम इस प्रकार है:-
1. राकेश, निवासी अंधवापट्टी, वृंदा पैलेस, होडल, जिला पलवल (हरियाणा)।
2. हर्ष कुमार, निवासी गांव लुलवाड़ी, थाना चांदहट, जिला पलवल (हरियाणा)।
3. प्रशांत, निवासी गांव भवाना, थाना हसनपुर, जिला पलवल (हरियाणा)।
4. जितेन्द्र, निवासी गांव गोपाल बाग, थाना कोसीकलां, जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश)।
5. प्रदीप कुमार, निवासी गांव दमदमा, थाना सदर सोहना, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)।
6. ऋषिकेश उर्फ ऋषि, निवासी गांव मालड़ा सराय, थाना कनीना सदर, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा)।
7. सुनील, निवासी गांव रिठौज, थाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)।
8. योगेश, निवासी सेक्टर-23, जिला फरीदाबाद (हरियाणा)।
9. मोहित, निवासी गांव रिठौज, थाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)।
10. संदीप, निवासी गांव दमदमा, थाना सदर सोहना, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)।
11. प्रमोद, निवासी गांव बहल्पा, थाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)।
12. बिरेन्द्र, निवासी गांव रिठौज, थाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)।
13. विनित, निवासी गांव रिठौज, थाना भोंडसी, जिला गुरुग्राम (हरियाणा)।
उनका कहना है कि पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि उपरोक्त आरोपितों ने मुख्य आरोपित विपिन, जो गुरुग्राम में प्रॉपर्टी डीलर का कार्य करता है, के कहने पर तथा उसके साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से दिनांक 05.08.2026 की रात्रि को उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपित ट्रैक्टरों, ट्रकों एवं अन्य वाहनों में सवार होकर फार्म हाउस पर पहुंचे तथा जबरन फार्म हाउस में प्रवेश कर वहां व्यापक तोड़फोड़ की, कर्मचारियों (केयरटेकर) एवं उसके परिवार के साथ मारपीट की, जान से मारने की धमकी दी तथा फार्म हाउस में रखा सामान चोरी कर लिया। आरोपितों ने केयरटेकर तथा उसके पालतू कुत्ते के साथ भी मारपीट की तथा चोरी किया गया सामान एवं पालतू कुत्ते को ट्रैक्टर में लादकर अपने साथ ले गए। इसके उपरांत सभी आरोपितों ने फार्म हाउस पर जबरन अवैध कब्जा कर लिया।उनका कहना है कि पुलिस अनुसंधान में यह भी ज्ञात हुआ कि वारदात को अंजाम देने के उपरांत आरोपित फार्म हाउस पर ही अवैध रूप से कब्जा करके डटे रहे। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस पर पहुंचकर अवैध कब्जा समाप्त कराया तथा उपरोक्त सभी 13 आरोपितों को मौके से ही गिरफ्तार किया। पुलिस टीम द्वारा मुख्य आरोपित विपिन के देव नगर पार्ट-2, गुरुग्राम स्थित मकान/ऑफिस से फार्म हाउस से चोरी किया गया सामान बरामद किया गया, जिसमें 03 पुराने ए.सी., 01 फ्रिज, 01 वॉशिंग मशीन, 01 घास काटने की मशीन, कैची सहित अन्य सामान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग 01 कार, 01 ट्रैक्टर-ट्रॉली व 01 जनरेटर भी बरामद किया गया।पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपितों को आज शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। मुकदमा में नियमानुसार आगामी कार्रवाई करते हुए आरोपितों से गहन पूछताछ की जाएगी, ताकि वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों, अवैध कब्जे की साजिश, चोरी किए गए शेष सामान की बरामदगी एवं अन्य साक्ष्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

