Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

होटल/गेस्ट हाउस संचालक द्वारा होटल में आने जाने वालों का उचित रिकॉर्ड नहीं रखने के मामले में आरोपित मैनेजर गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
थाना शहर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने आज शुक्रवार को गेस्ट हाउस में आने जाने लोगों के उचित रिकॉर्ड नहीं रखने के एक मामले में एक गेस्ट हाउस के संचालक व मैनेजर को गिरफ्तार किया है जिसका नाम दीपक उम्र 42 वर्ष निवासी नई बस्ती , जिला गुरुग्राम है। इस मामले में थाना शहर , गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ में पुलिस टीम ने आरोपित के कब्जे से रिकॉर्ड रजिस्टर बरामद किया है.
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को थाना शहर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान Hotel Happy Stays (होटल हैप्पी स्टेज़), रोशनपुरा, गुरुग्राम पहुँची। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि होटल संचालक/मैनेजर द्वारा बिना वैध अनुमति होटल का संचालन किया जा रहा था तथा होटल में आने-जाने एवं ठहरने वाले व्यक्तियों का विवरण होटल रजिस्टर में नियमानुसार दर्ज नहीं किया जा रहा था। इस प्रकार जिला प्रशासन, गुरुग्राम द्वारा जारी आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा था। जिस पर थाना शहर, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना शहर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए होटल से आरोपित मैनेजर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित मैनेजर का नाम दीपक (उम्र-42 वर्ष), निवासी नई बस्ती, जिला गुरुग्राम है। पुलिस टीम द्वारा मौके से होटल का रजिस्टर कब्जे में लेकर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की गई। मुकदमा का अनुसंधान जारी है।

Related posts

हरियाणा के डीजीपी पी.के अग्रवाल ने आज 17 इंस्पेक्टरों सहित 22 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस अकादमी और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के बीच पुलिस प्रशिक्षण व क्षमता निर्माण को लेकर हुआ एमओयू

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में महाराष्ट्र में भाजपा की दोबारा सरकार बनने पर बधाई दी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x