Athrav – Online News Portal
नोएडा

सड़क पर 15 फीट लंबा अजगर लेटा हुआ देख मचा चिरसी गांव में हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र के चीरसी गांव में रात में 15 फीट लंबा अजगर निकल आने से हड़कंप गया। इतने लंबे अजगर को देखकर ग्रामीण काफी दहशत में थे। इसकी सूचना मिलते ही कासना थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई, गांव में ही सड़क पर एक 15 फीट लंबा अजगर लेटा हुआ था, जहां पर गांव वालों की भारी भीड़ भी लगी हुई थी। 
पुलिस ने अजगर को देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को टीम को दी।

वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और उसके बाद उस अजगर का रेस्क्यू किया। अजगर को जंगल में छोड़ने के लिए वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई। हालांकि जितनी देर अजगर गांव में रहा, उतनी देर पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।एक हफ्ते पहले ही जारचा थाना क्षेत्र के एक गांव में भी इसी तरह से 20 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया था। जिसने नील गाय के बछड़े को अपने कब्जे में लेकर उसको मौत के घाट उतार दिया था। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू कर जंगल में छोड दिया था।

Related posts

शहीद हुए फायर कर्मियों को पुष्प अर्पित कर शुरू हुआ अग्नि सुरक्षा सप्ताह

Ajit Sinha

सब्जी के 260 रुपये मांगना दबंगों को नागवार गुजरा, दबंगों ने युवकों को जमकर पीटा

Ajit Sinha

20 वे फ्लोर पर अटकी रही लिफ्ट, कड़ी मशक्कत के बाद 4 लोगो को सुरक्षा गार्ड ने बाहर निकाला-वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x