Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

प्रॉपर्टी डीलर व उसके साथी पति -पत्नी को पुल से नीचे गिराने, कार से कुचल मारने की कोशिश के आरोप में पकड़े गए।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
प्रॉपर्टी डीलर ने लापरवाही से गाड़ी चला कर कार में सवार पति -पत्नी को टक्कर मारने के प्रयास करने व विरोध करने पर दोनों पति -पत्नी के साथ मारपीट करने, मारपीट के दौरान पुल से नीचे गिराने की कोशिश करने व कार से दोनों पति -पत्नी को कुचलने की कोशिश वव पिस्टल दिखा कर गोली मारने की धमकी देने के मामले में आज सोमवार को थाना मानेसर , गुरुग्राम की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किए हैं, इन के कब्जे से पुलिस टीम ने वारदात में इस्तेमाल की गई कार व पिस्टल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम अजय निवासी  गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश व मनोज शर्मा निवासी जाफराबाद जिला उत्तर पश्चिम दिल्ली) है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 04.04.2026 को एक महिला शिकायतकर्ता ने थाना मानेसर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) में शिकायत दी कि वह अपने पति के साथ गाड़ी में गुरुग्राम आ रही थी। रास्ते में पॉलिटेक्निक मानेसर के पास एक कार चालक द्वारा शराब के नशे में लापरवाही व गलत तरीके से गाड़ी चलाते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मारने का प्रयास किया गया। जब उन्होंने गाड़ी रुकवाकर विरोध किया तो आरोपितों द्वारा उसके पति के साथ मारपीट की गई तथा पुल से नीचे गिराने का प्रयास किया गया। बीच-बचाव करने पर शिकायतकर्ता के साथ भी बदसलूकी की गई और आरोपितों  ने अपनी गाड़ी से उन्हें कुचलने का प्रयास किया। प्राप्त शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत थाना मानेसर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) में  मुकदमा अंकित किया गया।

उनका कहना है कि थाना मानेसर, गुरुग्राम की टीम द्वारा कार्रवाई  करते हुए मामले में 2 आरोपितों को दिनांक 05.04.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार आरोपितों के नाम 1.अजय निवासी  गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश व 2.मनोज शर्मा निवासी जाफराबाद जिला उत्तर पश्चिम दिल्ली) है।पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित अजय प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है व मनोज दिल्ली में किसी निजी कंपनी में काम करता है। आरोपितों  ने बताया कि दिनांक 04.04.2026 को जब यह भिवाड़ी, राजस्थान से प्रॉपर्टी के काम से वापिस दिल्ली आ रहे थे तब इन्होंने शराब पीकर गाड़ी लापरवाही व तेज गति से चला कर व मारपीट करके उपरोक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपित अजय ने बताया कि इनके कब्जा से बरामद 1 पिस्टल इसने अपने एक रिश्तेदार से लेना बताया।पुलिस टीम द्वारा आरोपितों  के कब्जा से वारदात में प्रयोग 1 कार व 1 अवैध पिस्टल बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त आरोपितों  को दिनांक 05.04.2026 को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 4 अक्टूबर को एचपीए मधुबन में आयोजित दीक्षांत समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने करोड़ों की ठगी के आरोप में जिम मालिक राहुल नारंग को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

नवीन अस्पताल में आईसीयू में ऐसी में गैस भरते समय लगी आग, फसे मरीजों को निकाला गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x