Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा सहित पूरे देश में एलपीजी गैस की भारी किल्लत, जिससे रसोई और रोजगार दोनों खतरे में: सुशील गुप्ता

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली/चण्डीगढ़: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने हरियाणा सहित पूरे देश में एलपीजी गैस की बढ़ती किल्लत पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और लापरवाही के कारण आज आम जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में एलपीजी गैस की कमी के कारण होटल, ढाबे और छोटे-छोटे कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कई जगहों पर होटल और ढाबे बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं, जिससे हजारों लोगों की रोज़ी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।

उन्होंने कहा कि गैस की कमी के कारण अस्पतालों और स्कूलों में भी गंभीर समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं, जिससे मरीजों, विद्यार्थियों और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाने के बजाय केवल प्रचार और दिखावे की राजनीति में व्यस्त है।
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और जनता को राहत देने में पूरी तरह नाकाम रही है। उन्होंने हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार से मांग की कि अगले 2 दिनों के भीतर एलपीजी गैस की आपूर्ति को सुचारू किया जाए और प्रदेश की जनता को राहत दी जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्धारित समय के भीतर हालात नहीं सुधरे, तो 14 मार्च को आम आदमी पार्टी हरियाणा पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन करेगी और जनता के हक की लड़ाई सड़क पर उतरकर लड़ेगी।

Related posts

नई दिल्ली: उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ‘बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वीमेन ऑफ़ द ईयर’ के तीसरे एडिशन में की शिरकत

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारी पुलिस पदक से अलंकृत,आईजी करनाल रेंज ममता सिंह राष्ट्रपति पुलिस पदक से होंगी सम्मानित

Ajit Sinha

लोकसभा में वक़्फ़ संशोधन बिल हुआ पास, वक़्फ़ संशोधन बिल के पक्ष में 288 वोट मिले, विपक्ष में 232 वोट मिले, पास हुआ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x