Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

सोसाइटी में युवकों ने शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया, शराब की बोतल मुँह में लेकर गार्ड को धमकाया और पीटा -अरेस्ट


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित समृद्धि ग्रैंड रेवेन्यू समिति में रहने वाले किराएदार और उसके चार दोस्तों ने शराब पीकर जमकर उत्पात मचाया और जब गार्ड ने उन्हें ऐसा करने से रोका, तो उन पर हमला बोल दिया और ड्यूटी तैनात गार्ड और सुपरवाइजर के साथ मारपीट की. जो कि सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है. कोतवाली बिसरख पुलिस ने गार्ड की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में युवक हाथ में शराब की बोतल लेकर और 2 घूट पीकर वीडियो बना रहे गार्ड से कहता है…हो गया..जब गार्ड ने इसका विरोध किया तो ब्रजेश कुमार सिंह, अमन त्रिपाठी रणधीर मिश्रा, अंकित ने लाठी के साथ गार्ड रूम में पहुंचे और ड्यूटी पर तैनात गार्ड और सुपरवाइजर के साथ मारपीट की, थप्पड़ जड़े. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली बिसरख पुलिस ने चारों को हिरासत लेकर थाने पर ले आई और गार्ड की तहरीर के आधार पर विरुद्ध कानून की उचित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

Related posts

पलवल: होली के दिन दो अलग -अलग स्थानों पर हुए झगड़े में दो लोगों की हत्या कर दी , केस दर्ज।

Ajit Sinha

एक मकान में एक व्यक्ति को जिंदा जलाकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है -केस दर्ज।

Ajit Sinha

हरियाणा: लाल पैथ लेब के मैनेजर और सैनी मेडिकल स्टोर के संचालक को रेमडेसिवीर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते अरेस्ट किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x